Advertisement
trendingPhotos2451823
photoDetails1hindi

Space Science: सफेद कपड़े ही क्यों पहनते हैं अंतरिक्ष यात्री.. विज्ञान में छिपा है ये गहरा रहस्य

Science News: अंतरिक्ष से जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं जिनसे पर्दा उठना अभी बाकी है. अंतरिक्ष से जुड़ा जानकारी जुटाने के लिए अंतरिक्ष यात्री समय-समय पर स्पेस स्टेशन जाते रहते हैं. अंतरिक्ष यात्रा के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और ये बेहद जोखिम भरा भी होता है. आपने देखा होगा कि अंतरिक्ष यात्री हमेशा सफेद कपड़े ही पहनते हैं लेकिन इसके पीछे का विज्ञान कम ही लोग जानते हैं. आइये आपको बताते हैं अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा पहने जाने वाले सफेद कपड़े के बारे में..

1/6

अंतरिक्ष में तापमान हमेशा बदलता रहता है. जब अंतरिक्ष यात्री सूरज की रोशनी में होते हैं, तब तापमान बहुत अधिक हो सकता है. अगर वे सूरज की रोशनी से दूर होते हैं, तब तापमान बहुत कम हो सकता है. सफेद रंग सूर्य की रोशनी को सबसे अधिक परावर्तित करता है, जिस कारण सूट ठंडा रहता है. जिसके चलते अंतरिक्ष यात्री लंबे समय तक सूरज की रोशनी में काम कर सकते हैं.

2/6

अंतरिक्ष का वातावरण अंधेरा और खुला होता है. ऐसे में स्थिति की पहचान कर पाना मुश्किल हो सकता है. सफेद रंग अन्य रंगों की तुलना में आसानी से और अलग दिखाई देता है. अगर कोई अंतरिक्ष यात्री किसी आपातकालीन स्थिति में निकलता है, तो दूसरे अंतरिक्ष यात्री या बचाव दल उन्हें आसानी से देख सकते हैं.

3/6

सफेद कपड़े अलग-अलग तरह के संकेतों को परावर्तित करने में सक्षम होते हैं. जिसमें रेडियो तरंगें भी शामिल हैं. यह संचार उपकरणों के प्रदर्शन में सुधार करता है. जिससे अंतरिक्ष यात्रियों को आसानी से जरूरी जानकारी मिल जाती है.

4/6

हालांकि सफेद रंग सबसे आम है, लेकिन अंतरिक्ष यात्रियों के कपड़ों में दूसरे रंगों का भी इस्तेमाल किया जाता है. अंतरिक्ष यात्री ऑरेंज रंग का भी कपड़ा पहनते हैं.  यह रंग भी सूर्य की रोशनी को परावर्तित करता है और इसे दूर से आसानी से देखा जा सकता है. आमतौर पर इसे बचाव कार्यों के दौरान पहना जाता है.

5/6

काले रंग का इस्तेमाल तब किया जाता है जब अंतरिक्ष यात्री को सूर्य की रोशनी को अवशोषित करना जरूरी हो, जैसे कि ठंडे वातावरण में या जब तापमान को नियंत्रित करने की जरूरी हो.

6/6

कुछ विशेष कार्यों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा चमकीले रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, जैसे कि अंतरिक्ष में चलते समय या प्रयोग करते समय. ये रंग भी दृश्यता को बढ़ाने में मदद करता है.

ट्रेन्डिंग फोटोज़