'स्त्री 2' में क्या है श्रद्धा कपूर का नाम? डायरेक्टर अमर कौशिक ने उठाया राज से पर्दा; बोले- 'नाम जो है उसका वो...'

Written ByVandana Saini
Published: Oct 07, 2024, 11:09 AM IST|Updated: Oct 07, 2024, 11:09 AM IST

Shraddha Kapoor Name In Stree 2: अमर कौशिक ने 2018 में फिल्म 'स्त्री' से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था. ये हॉरर-कॉमेडी इतनी हिट हुई कि उन्होंने इसका सीक्वल 'स्त्री 2' बनाया गया, जो इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई. फिल्म को दर्शकों का बेहद ज्यादा प्यार मिला. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ का आंकड़ा पार किया, जिसके बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर गर्दा उड़ा रही है. हालांकि, इस फिल्म में कई सारी ऐसी बातें है जिसको लेकर फैंस के मन में कई सारे सवाल है, जिनमें से एक सबसे बड़ा सवाल ये है कि फिल्म में श्रद्धा कपूर का नाम क्या है? 

Shraddha Kapoor Name In Stree 21/5

'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया था धमाल

ये हॉरर कॉमेडी फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने कई हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए रखा. इस फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा राजकुमार राव, पकंज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं. इसके अलावा फिर में कई बड़े स्टार्स का कैमियो भी देखने को मिल रहा है, जिनमें वरुण धवन, तमन्ना भाटिया और अक्षय कुमार शामिल है. सिनेमाघरों के बाद ये फिल्म अब ओटीटी पर धूम मचा रही है. 

Shraddha Kapoor Name In Stree 22/5

डायरेक्टर ने की श्रद्धा कपूर के नाम पर बात

हालांकि, इस फिल्म को देखने के बाद फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं, जिसमें सबसे पहला सवाल और उत्सुकता श्रद्धा कपूर के किरदार का नाम जानने की है. इस बारे में कई थ्योरीज भी सामने आ रही हैं. अब हाल ही में खुद डायरेक्टर अमर कौशिक ने इस किरदार के नाम पर खुलकर बात की. जिन्होंने इस फिल्म को देखा है वो जानते हैं कि फिल्म के आखिर में एक सीन आता है, जहां श्रद्धा, राजकुमार के कान में अपना नाम बताती हैं, जिसको सुनने के बाद राजकुमार को रिएक्शन थोड़ा चेंज होता नजर आता है. 

Shraddha Kapoor Name In Stree 23/5

क्या है 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर का नाम?

इसके बाद, इंटरनेट पर श्रद्धा के किरदार के नाम को लेकर कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं. इस पर रोक लगाते हुए, फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने मेन ऑफ कल्चर नाम के YouTube चैनल पर इंटरव्यू के दौरान इस मुद्दे पर खुलकर बात की. डायरेक्टर ने कहा, 'नाम जो है उसका वो बहुत बड़ी मिस्ट्री है. मुझे लगता है इसके लिए तुम लोगों को काफी समय रुकना पड़ेगा. उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि पूरी टीम ने इस बारे में कई बार चर्चा भी की. उन्होंने याद किया कि कैसे इस सीन को शूट किया गया कि श्रद्धा, राजकुमार के कान में नाम बताएगी.

Shraddha Kapoor Name In Stree 24/5

ऐसे शूट हुआ था नाम बताने वाला सीन

उन्होंने आगे बताया कि शूटिंग के दौरान श्रद्धा को एक नाम दिया गया था, जिसे उन्हें अपने को-स्टार के कान में कहना था. हालांकि, राजकुमार राव को इस बारे में कुछ नहीं पता था. डायरेक्टर ने श्रद्धा से खासतौर पर कहा था कि उन्हें उनसे एक खास नाम बुलवाना है, ताकि विक्की का रिएक्शन वाला सीन सही ढंग से शूट हो सके. कुछ लोग मानते हैं कि श्रद्धा के किरदार का नाम 'मुन्नी' हो सकता है, जिसे अमर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' से जोड़ा जा रहा है, जिसमें शरवरी और अभय वर्मा ने काम किया था. 

Shraddha Kapoor Name In Stree 25/5

फिल्म OTT पर उड़ा रही गर्दा

हालांकि, अमर कौशिक ने इस थ्योरी को नकारते हुए कहा कि अगर ऐसा होता, तो फिल्म बहुत छोटी हो जाती. फिलहाल, फैंस इस फिल्म के तीसरे पार्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं और साथ ही श्रद्धा के किरदार के नाम के रिवील होने का भी इंतजार कर रहे हैं. वहीं, अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए तो ओटीटी पर देख सकते हैं. फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म को आर ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. लेकिन उसके लिए आपको सबसक्रिप्शन लेना पड़ेगा.