नई दिल्ली: छठ पूजा के शुभ अवसर पर कई शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो रही है. आज के शुभ मुहूर्त में दान देना और अष्ट लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना विशेषतौर पर फलदायी साबित होगा. 12 बजे के बाद से शुरू होने वाले इन शुभ मुहूर्तों के बारे में जानिए आज के पंचांग में.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

हिन्दी कैलेंडर- राष्ट्रीय मिति कार्तिक 29 शक संवत 1942 कार्तिक शुक्ल षष्ठी शुक्रवार विक्रम संवत, 2077


शुक्ल पक्ष षष्ठी पर जानिए शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार है, जिसे मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है. इस दिन लक्ष्मी जी का पूजन करने से वे प्रसन्न होती हैं और अपनी विशेष कृपा बरसाती हैं. जानिए 20 नवंबर 2020, शुक्रवार को कैसी रहेगी ग्रहों की चाल.


आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय


सूर्योदय का समय : 06:48
सूर्यास्त का समय : 17:25
चंद्रोदय का समय: 11:50
चंद्रास्त का समय : 22:31


यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2020: महापर्व छठ का तीसरा दिन आज, डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य


विक्रम सम्वत:
2077 प्रमाथी


गुजराती सम्वत:
2076


चन्द्रमास:
कार्तिक- अमान्त
कार्तिक- पूर्णिमान्त


नक्षत्र:
उत्तर आषाढ़- 09:23 तक
आज का करण :
कौलव- 09:38 तक
तैतिल- 21:29 तक


यह भी पढ़ें- बेहद शुभ फल देता है तुलसी विवाह, जानिए कब से शुरू होंगे मंगल कार्य


आज का शुभ मुहूर्त


अभिजीत मुहूर्त 11:45-12:28 बजे तक रहेगा
अमृत काल 23:16-00:54 बजे तक रहेगा
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:53-02:35 बजे तक रहेगा
निशिथ काल: मध्यरात्रि 11:40-12:34 बजे तक रहेगा
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह और रवि योग 09:23 मिनट से अगले दिन 06:49 बजे तक रहेगा


यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2020: कोरोना काल में इन तरीकों से सूर्यदेव को दें अर्घ्य


क्या करें दान
आज के दिन फल दान करना शुभ माना गया है. इसके साथ ही शुभ मुहूर्तों में लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ भी करें.


राहुकाल में न करें शुभ काम
आज राहुकाल सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक रहेगा. इस दौरान पूजा-पाठ या अन्य शुभ कार्य करने से बचें. इसके अलावा दोपहर में 3.30 बजे से 4.30 बजे तक यमगंड रहेगा. इसे भी पंचांग के अनुसार अशुभ मुहूर्त माना गया है.


धर्म से जुड़े अन्य लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


VIDEO