26 October Panchang: पढ़ें 26 अक्टूबर का पंचांग, जानें शनिवार की तिथि, मुहूर्त और राहुकाल
Advertisement
trendingNow12488435

26 October Panchang: पढ़ें 26 अक्टूबर का पंचांग, जानें शनिवार की तिथि, मुहूर्त और राहुकाल

26 October 2024 Panchang: आज का पंचांग; तारीख 26 अक्टूबर, दिन शनिवार है. शनिवार को कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. ये तिथि रविवार को सुबह 5 बजकर 24 मिनट तक रहेगी. 

26 October Panchang: पढ़ें 26 अक्टूबर का पंचांग, जानें शनिवार की तिथि, मुहूर्त और राहुकाल

26 October 2024 ka Panchang: आज का पंचांग; तारीख 26 अक्टूबर, दिन शनिवार है. शनिवार को कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. ये तिथि रविवार को सुबह 5 बजकर 24 मिनट तक रहेगी. साथ ही 26 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 24 मिनट से पृथ्वी लोक की भद्रा है. हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचांग कहते हैं. इससे हमें पता चलता है कि दिन में शुभ कार्य के लिए कौन सा मुहूर्त है, किस मुहूर्त में पूजा करनी चाहिए या नहीं करनी चाहिए. आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त, राहु काल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

यह भी पढ़ें: Shukra Gochar 2024: दिवाली के बाद शुक्र का राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों की पलटेगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता!

 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर.
सूर्यास्त: शाम 5 बजकर 40 मिनट पर.

 

शुभ योग और नक्षत्र
26 अक्टूबर 2024 को पूरा दिन और रविवार सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा.
26 अक्टूबर 2024 को सुबह 9 बजकर 46 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा. इसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा.

 

मुहूर्त
1. अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक.
2. अमृत काल मुहूर्त: सुबह 6 बजकर 5 मिनट से सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक.
3. गोधूलि मुहूर्त: शाम को 6 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 42 मिनट तक.
4. विजय मुहूर्त: दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर 3 बजकर 24 मिनट तक.
5. निशिता मुहूर्त: रात को 11 बजकर 43  मिनट से 27 अक्टूबर को रात 12 बजकर 20 मिनट तक.
6. ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 9 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 07 मिनट तक.

 

राहुकाल
राहुकाल दिन का वो समय होता है जब किसी भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है. इसमें कोई कार्य शुरू करने से असफलता की प्राप्ति हो सकती है. 26 अक्टूबर को राहुकाल सुबह 9 बजे लेकर सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा.

यह भी पढ़ें: Govardhan Puja 2024: 1 या 2 नवंबर कब है गोवर्धन पूजा? यहां कंफ्यूजन करें दूर, जान लें सही डेट, शुभ मुहूर्त और तिथि

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news