शुक्रवार को दही खाने से मिलेगा विशेष लाभ, इस रंग के कपड़े पहनने से चमकेगी किस्मत!
Advertisement

शुक्रवार को दही खाने से मिलेगा विशेष लाभ, इस रंग के कपड़े पहनने से चमकेगी किस्मत!

हिंदू धर्म में हर दिन के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं. सप्ताह में 7 दिन होते हैं और हर दिन को एक विशेष देवी-देवता के नाम पर समर्पित किया गया है. 

शुक्रवार का शुभ रंग

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में हर दिन के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं. सप्ताह में 7 दिन होते हैं और हर दिन को एक विशेष देवी-देवता के नाम पर समर्पित किया गया है. हर दिन उन खास देवी या देवता की पूजा की जाती है और कुछ लोग तो व्रत भी रखते हैं. अब जब हर दिन के लिए कुछ खास तय ही कर दिया गया है तो आप भी जानिए, आज यानि शुक्रवार को क्या खाएं और किस रंग के कपड़े पहनें. ऐसा करने से कुछ विशेष या नया हो या न हो, बस अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें. सोच को बदलने से जीने का तरीका अपना आप बेहतर हो जाता है.

  1. हिंदू धर्म में हर दिन के लिए अलग नियम बनाए गए हैं
  2. हफ्ते के 5वें दिन, शुक्रवार को आदि शक्ति का दिन माना जाता है
  3. माना जाता है कि मां लक्ष्मी को गहरे रंग अति प्रिय थे

खास है शुक्रवार का दिन
हफ्ते का पांचवा दिन शुक्रवार (Friday) आमतौर पर काफी खास होता है. दरअसल, ज्यादातर स्कूल-कॉलेज और कंपनियों में अब 5 दिन वर्किंग होते हैं और लोगों को शुक्रवार से ही वीकेंड वाली फीलिंग आने लगती है. खैर, यह तो हुई मजाक की बात. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं, धार्मिक मान्यता के अनुसार शुक्रवार की खासियत. हिंदू धर्म में शुक्रवार को आदि शक्ति का दिन माना जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया जाता है. लक्ष्मी मां को धन की देवी कहा जाता है और इस दिन उनकी उपासना करने के साथ ही काफी लोग वैभव लक्ष्मी का व्रत भी करते हैं. 

श्राद्ध को लेकर हैं कई धारणाएं और मान्यताएं, जानें कब से कब तक है पितृ पक्ष

शुक्रवार को क्या खाएं
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां लक्ष्मी को सफेद रंग बहुत प्रिय होता है. शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफेद चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है. मां को सफेद चीजों का भोग लगाने के साथ ही खुद भी सफेद रंग सं बनी हुई चीजें खाना अच्छा माना जाता है. दुध का रंग सफेद होता है और दूध से बनने वाली अधिकतर चीजों का रंग भी सफेद होता है. इस नाते शुक्रवार को दूध, दही व उनसे बनी अन्य चीजों का सेवन करना फलदायी साबित हो सकता है.

शुक्रवार का शुभ रंग
आदि शक्ति के दिन शुक्रवार को ज्यादातर लोग गहरे रंग के कपड़े पहनते हैं. दरअसल, मान्यता है कि आदि शक्ति हमेशा लाल या गुलाबी रंग के कपड़े पहनती थीं. उस नाते शुक्रवार को लाल और गुलाबी जैसे गहरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. वैसे कई लोग इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना भी शुभ मानते हैं क्योंकि वह लक्ष्मी जी का प्रिय रंग माना गया है.

धर्म से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Trending news