Navratri Mahanavami 2021: महानवमी पर इन 4 राशि वालों पर बरसेगी मां दुर्गा की विशेष कृपा, मिलेगा पैसा-तरक्‍की
Advertisement
trendingNow11006602

Navratri Mahanavami 2021: महानवमी पर इन 4 राशि वालों पर बरसेगी मां दुर्गा की विशेष कृपा, मिलेगा पैसा-तरक्‍की

Mahanavami का दिन बहुत खास होता है. इस दिन मां दुर्गा (Maa Durga) अपने लोक के लिए प्रस्‍थान करती हैं. जाते हुए मां दुर्गा 4 राशि (Zodiac Sign) वालों पर विशेष कृपा बरसा रही हैं. 

(फाइल फोटो)

नई दिल्‍ली: अश्विन महीने की Navratri 2021 समाप्‍त हो रही हैं. आज नवरात्रि का आखिरी दिन महानवमी (Mahanavami 2021) है. इसके साथ ही 9 दिन से विराजमान मां दुर्गा (Maa Durga) की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो जाएगा. मान्‍यता है कि नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा धरती पर विचरण करती हैं और फिर वापस अपने लोक के लिए प्रस्‍थान कर जाती हैं. जाते समय वे अपने भक्‍तों को सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद देकर जाती हैं. जानते हैं कि आज महानवमी (14 अक्‍टूबर 2021) के खास मौके पर किन राशियों (Zodiac Sign) के जातकों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बरसेगी. 

  1. नवरात्रि का आखिरी दिन 
  2. 4 राशि वालों पर मां दुर्गा की बरसाएंगी विशेष कृपा 
  3. मां के आशीर्वाद से मिलेगा पैसा और तरक्‍की 

इन राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा 

मेष (Aries): मेष राशि के जातकों के लिए महानवमी यानी की 14 अक्टूबर 2021 का दिन खास सौगात लेकर आएगा. महत्‍वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी. धन लाभ होगा. नई जॉब मिल सकती है या प्रमोशन हो सकता है. आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. 

वृषभ (Taurus): वृषभ राशि के जातकों की कोई बड़ी समस्‍या दूर हो जाएगी. अचानक पैसा मिलेगा. पिछले कुछ दिनों से आप पर हावी रहे शत्रु अब पीछे हट जाएंगे. परिवार में खुशियां आएंगी. 

यह भी पढ़ें: Vastu tips: रोज सुबह कर लें ये काम, धन-धान्‍य और खुशियों से भर जाएगा घर

कर्क (Cancer): नवरात्रि के बाद अपने लोक को प्रस्‍थान करती मां दुर्गा कर्क राशि के जातकों को धन-वैभव का आशीर्वाद देकर जाएंगी. उनकी कृपा से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. सफलता का स्‍वाद चखेंगे. सेहत अच्‍छी रहेगी. जिस काम के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उसमें सफलता मिलेगी. 

धनु (Sagittarius): धनु राशि के जातकों को महानवमी पर मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद धन लाभ कराएगा. इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. कामों में सफलता मिलेगी. 

(नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं. Zee News इनकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news