छोटे परदे के वो सितारे जिनका किरदार ही बना उनकी पहचान
Advertisement
trendingNow1315821

छोटे परदे के वो सितारे जिनका किरदार ही बना उनकी पहचान

आज का सिनेमा बदल चुका है, छोटे परदे के अभिनेताओं की भी भरमार है। आज रोज़ आपको अपकी टीवी स्क्रीन पर नये-नये अभिनेता देखने को मिल जाते हैं लेकिन हम आज उन कलाकारों की बात कर रहे हैं जिनका किरदार ही उनकी पहचान बन गया।

छोटे परदे के वो सितारे जिनका किरदार ही बना उनकी पहचान

नई दिल्ली: आज का सिनेमा बदल चुका है, छोटे परदे के अभिनेताओं की भी भरमार है। आज रोज़ आपको अपकी टीवी स्क्रीन पर नये-नये अभिनेता देखने को मिल जाते हैं लेकिन हम आज उन कलाकारों की बात कर रहे हैं जिनका किरदार ही उनकी पहचान बन गया।

अरुण गोविल उर्फ श्री राम

रामानंद सागर निर्मित हिन्दी धारावाहिक रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को आज बहुत कम लोग उनके असली नाम से जानते हैं। बहुत से लोगों के मन में राम के रूप में अरुण गोविल का चेहरा सामने आ जाता है। यूपी के रामनगर में जन्मे अरुण गोविल आज दर्शकों के लिए साक्षात राम बन चुके हैं। अरुण के पिता चाहते थे कि उनका बेटा सरकारी नौकरी करे पर अरुण ने ठाना था कि कुछ ऐसा करना है जिससे लोग उनको याद रखें।

मुकेश खन्ना उर्फ शक्तिमान

दूरदर्शन के धारावाहिक शक्तिमान में मुख्य भूमिका निभाने वाले मुकेश खन्ना को जब भी बच्चे देखते हैं तो शक्तिमान-शक्तिमान कह कर चिल्लाने लगते हैं। इसके साथ ही महाभारत में भीष्म की भूमिका में भी लोगों ने मुकेश खन्ना को खासा पसंद किया है। 23 जून 1958 को मुंबई में जन्मे मुकेश ने अपनी शिक्षा फ़िल्म एण्ड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया से पूरी की।

नितीश भारद्वाज उर्फ कृष्ण

बीआर चोपड़ा द्वारा निर्मित और उनके पुत्र रवि चोपड़ा द्वारा निर्देशित दूरदर्शन धारावाहिक महाभारत में श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले नितीश भारद्वाज की पहचान लोगों में कृष्ण के रूप में होती है। महाभारत में नितीश का संवाद आज भी लोगों को खूब भाता है। महाभारत के अलावा नितीश ने विष्णु पुराण, गीता रहस्य, रामायण आदि धारावाहिक में भी काम किया है जिसमें उनको काफी प्रसंशा मिली।

रूपा गांगुली उर्फ द्रोपदी

बंगाल के कल्याणी में जन्मी रुपा गांगुली एक अभिनेत्री के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी की नेता भी हैं लेकिन उनको पहचान मिली दूरर्दशन के धारावाहिक महाभारत में जिसमें उन्होंने द्रोपदी का किरदार निभाया। 1985 में रूपा ने अनिल कपूर अभिनीत फिल्म साहेब से बतौर एक बाल अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत की लेकिन द्रोपदी के किरदार ने रूपा को घर-घर पहुंचा दिया। आज रूपा बंगाल में भाजपा की एक सक्रीय नेता के रूप में कार्य कर रही हैं।

फिरोज खान उर्फ अर्जुन

50 से ज़्यादा हिंदी फिल्में में अपना अभिनय कर चुके अभिनेता फिरोज खान आज भी महाभारत के अर्जुन के रूप में जाने जाते हैं। महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज का जन्म मुंबई में हुआ। फिरोज के रूप में अर्जुन को हमारे घरों में आज भी याद किया जाता है।

रजित कपूर उर्फ ब्योमकेश बख्शी

बासु चटर्जी द्वारा निर्मित दूरदर्शन के धारावाहिक ब्योमकेश बख्शी से अपनी पहचान बनाने वाले रजित कपूर का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ है। रजित कई धारावाहिकों के अलावा कई फिल्मों में अभिनय भी कर चुके हैं। ब्योमकेश बख्शी के अलावा रजित को The Making of the Mahatma और अंताक्षरी से भी काफी नेम और फेम मिला है। हमारे घरों में रजित को आज भी डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी के रूप में ही जाना जाता है।

 

Trending news