Sakshi ने शेयर किया MS Dhoni का Video, Bipasha Basu ने कर दिया ये मजेदार कमेंट
Advertisement

Sakshi ने शेयर किया MS Dhoni का Video, Bipasha Basu ने कर दिया ये मजेदार कमेंट

 एक घोड़े की मालिश करते हुए महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने भी कमेंट किया है. 

(FILE PHOTO)

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते आईपीएल 2021 (IPL 2021) को स्थगित कर दिया गया था, जिसके बाद इस लीग में खेलने वाले खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट गए. ऐसे में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आजकल घर में समय बिता रहे हैं. इसी बीच धोनी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई, जिस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने भी कमेंट किया है. 

  1. घोड़े की मालिश करते हुए धोनी का वीडियो वायरल
  2. वीडियो पर बिपाशा बसु ने किया कमेंट
  3. पूर्व मिस इंडिया अर्थ अलंकृता सहाय ने भी किया रिएक्ट

धोनी ने की घोड़े की मालिश 

इस वक्त धोनी (MS Dhoni) रांची में अपने घर में हैं. इसी बीच धोनी पालतू जानवारों के साथ भी समय बिता रहे हैं. धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में धोनी अपने एक घोड़े की मालिश करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

बिपाशा बसु ने वीडियो पर किया कमेंट 

धोनी (MS Dhoni) के इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं इस वीडियो पर अब तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स और 3500 से ज्यादा कमेंट्स और रिएक्शन आ चुके हैं. कमेंट्स और रिएक्शन देने वालों में एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और पूर्व मिस इंडिया अर्थ अलंकृता सहाय (Alankrita Sahai) भी शामिल हैं.

fallback

बिपाशा बसु (Bipasha Basu)ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘अरेरेरेरे…’ बिपाशा ने इसके बाद रेड हार्ट वाली इमोजी भी पोस्ट की. वहीं अलंकृता सहाय ने रेड हार्ट वाली इमोजी पोस्ट कर अपना प्यार दिखाया.

धोनी को जानवरों का शौक 

बता दें कि धोनी (MS Dhoni) को पालतू जानवरों का बहुत शौक है. धोनी ने अपने घर में कई कुत्ते पाले हुए हैं. इसके अलावा अब उन्होंने घोड़े भी पालने शुरू कर दिए हैं. बता दें कि धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं. धोनी की जगह साक्षी उनकी कई वीडियो अपने अकाउंट से पोस्ट करती हैं. पहले भी धोनी के अपने कुत्तों के साथ खेलने के कई वीडियो वायरल होते रहे हैं.

सीएसके को धोनी ने बनाया चैंपियन 

सीएसके (CSK) आईपीएल की सबसे कामयाब टीमों में से एक है. धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में सीएसके ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है. सीएसके ने धोनी के अंडर 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल का खिताब जीता है. लेकिन पिछले साल और इस साल बल्लेबाजी में धोनी का वो जादू दिखा नहीं जिसके लिए वो जाने जाते हैं. 

Trending news