टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को टीम इंडिया की नई जर्सी में देखा गया है. फैंस उन्हें इस नए लुक में देखकर काफी खुश हैं.
Trending Photos
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन आज भी वो हर किसी के फेवरेट हैं. हालांकि धोनी आईपीएल में अभी भी खेलते हैं. लेकिन इसी बीच धोनी की एक नई फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने भारत की नई रेट्रो जर्सी पहनी हुई है.
धोनी (MS Dhoni) की इस नई फोटो को देखकर फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल आ रहे हैं कि धोनी ने टीम इंडिया की नई रेट्रो जर्सी क्यों पहनी? दरअसल धोनी ने टीम इंडिया की रेट्रो जर्सी एक ऐड शूट के लिए पहनी है. फिलहाल धोनी मुंबई में हैं और वो हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ फुटबॉल मैच भी खेलते हुए नजर आए थे.
धोनी (MS Dhoni) को एक बार फिर से भारत की जर्सी में देखकर फैंस काफी भावुक हो गए. फैंस के दिल में धोनी के लिए जो प्यार है वो उनके रिएक्शन से साफ पता चल रहा है. लोगों ने ट्विटर पर धोनी की फोटो शेयर कर तरह-तरह के कमेंट किए हैं.
Mahendra Singh Dhoni Captain Cool In Team India's Retro Jersey Latest Pic Of MSD #MsDhoni #Olympics #IPL2021 pic.twitter.com/KfE6FGxtJz
— MY Cricket Production (@MCPOriginal) July 26, 2021
Dhoni spotted in retro jersey for shoot @MSDhoni • #MSDhoni • #WhistlePodu pic.twitter.com/SFRdNqJDV4
— DHONI Era (@TheDhoniEra) July 26, 2021
This is ME literally me when I share anything related to Dhoni sir@msdhoni #MSDhoni #Dhoni pic.twitter.com/XNUhc930yC
— Shubham Srivastava (@s_s_rivastava) July 26, 2021
दरअसल सोशल मीडिया पर धोनी (MS Dhoni) की कुछ और फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में धोनी के साथ बॉलीवुड की मशहूर क्रिकेट कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) भी देखी जा सकती हैं. बता दें कि धोनी (MS Dhoni), फराह खान (Farah Khan) के साथ एक विज्ञापन के लिए शूटिंग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने भारतीय टीम की पुरानी जर्सी पहनी हुई हैं.