Advertisement
photoDetails1hindi

करोड़ों के मालिक होने के बाद भी जमीन से जुड़े हैं MS Dhoni, इन फोटोज में दिखेगा अलग अंदाज

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व और दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं. धोनी की कमाई करोड़ों में है और वो अपना जीवन काफी आलीशान तरीके से जीते हैं. लेकिन मोटी रकम कमाने वाले धोनी काफी जमीन से जुड़े इंसान हैं और कई बार उन्हें ऐसे काम करते हुए भी देखा जाता है जो आम लोग अक्सर करते हैं. 

अपनी बाइक खुद रिपेयर करते हैं धोनी

1/6
अपनी बाइक खुद रिपेयर करते हैं धोनी

एमएस धोनी (MS Dhoni) को शुरू से ही बाइक खरीदने का बहुत शौक रहा है. धोनी के अपने घर में अपना खुद का बाइक शोरूम भी है, जिसमें उन्होंने अपनी महंगी बाइक्स को रखा हुआ है. इसी बीच कई बार धोनी को खुद अपनी बाइक्स को रिपेयर करते हुए देखा जाता है. 

लोकल नाई पर ही बाल कटा लेते हैं धोनी

2/6
लोकल नाई पर ही बाल कटा लेते हैं धोनी

हर महीने करोड़ो कमाने वाले धोनी (MS Dhoni) कितना सामान्य तरीके से रहते हैं इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो अपने बाल किसी बड़े सलून में कटवाने की जगह लोकल नाई से ही कटवाते हैं. 

खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक्स भी उठाते हैं धोनी

3/6
खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक्स भी उठाते हैं धोनी

धोनी (MS Dhoni) एक बहुत बड़े खिलाड़ी हैं लेकिन फिर भी वो युवा खिलाड़ियों के लिए कई बार मैदान पर ड्रिंक्स ले जाते हुए भी दिखते हैं. 

कई बार जमीन पर ही लेट जाते धोनी

4/6
कई बार जमीन पर ही लेट जाते धोनी

धोनी (MS Dhoni) को कई बार एयरपोर्ट पर जमीन पर ही आराम फरमाते हुए नजर आते हैं. दरअसल जब भी टीम इंडिया एयरपोर्ट पर जाती है तो कई बार धोनी जमीन पर ही लेट जाते हैं. 

फैंस को भी खुश रखते हैं धोनी

5/6
फैंस को भी खुश रखते हैं धोनी

धोनी (MS Dhoni) हमेशा अपने फैंस को भी काफी खुश रखते हैं. कई बार धोनी के पैर छूने और सेलफी लेने के लिए फैंस ग्राउंड में ही कूद जाते हैं और धोनी भी उनके साथ मजे लेते हुए नजर आते हैं. 

सड़कों पर आम आदमी की तरह चलाते हैं साइकिल

6/6
सड़कों पर आम आदमी की तरह चलाते हैं साइकिल

धोनी (MS Dhoni) को कई बारी सड़क पर आम लोगों की ही तरह साइकिल भी चलाते हुए नजर आते हैं. इतने बड़े क्रिकेटर होने के बाद भी धोनी इन छोटी-छोटी चीजों को करने में शर्माते नहीं हैं.        

ट्रेन्डिंग फोटोज़