Advertisement
trendingNow1492815

व‍िराट कोहली ने बताया- क्‍यों भारत नहीं, व‍िदेश में पसंद है अनुष्‍का का साथ

विराट कोहली और उनकी बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए भारत में फैंस की बड़ी तादाद के चलते यह सब कर पाना मुमकिन नहीं है.

विराट कोहली मैदान से बाहर छोटी-छोटी चीजों में खुशियां तलाशते हैं. (फोटो साभार: इंस्टाग्राम)
विराट कोहली मैदान से बाहर छोटी-छोटी चीजों में खुशियां तलाशते हैं. (फोटो साभार: इंस्टाग्राम)

माउंट माउंगानुइ: क्रिकेट के मैदान पर कामयाबी की नई परिभाषा गढ़ते जा रहे विराट कोहली मैदान से बाहर छोटी-छोटी चीजों में खुशियां तलाशते हैं फिर चाहे पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ चांदनी रात में बेंच पर बैठना हो या रोजर फेडरर से खेलों पर गप्पे लड़ाना हो.

कोहली और बाॅलीवुड एक्ट्रेस उनकी पत्नी अनुष्का के लिए भारत में प्रशंसकों की बड़ी तादाद के चलते यह सब कर पाना मुमकिन नहीं है. न्यूजीलैंड जैसे खूबसूरत देश में वह अपनी पत्नी के साथ लंबी वॉक (Walk) पर जाने और कुदरत की खूबसूरती निहारने का पूरा मजा ले रहे हैं.

कोहली ने स्काय स्पोटर्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा,‘‘ मैं और मेरी पत्नी आम चीजें करना पसंद करते हैं. जैसे कि लंबी वॉक पर जाना.’’

Add Zee News as a Preferred Source

भारतीय कप्तान ने कहा,‘‘ अगर हम नेपियर जैसी जगह पर हैं जो इतना खूबसूरत है तो एक रात हम मरीन परेड गए जहां बेंच पर बैठकर चांदनी रात का मजा लिया और बस बातें करते रहे.’’ उन्होंने कहा,‘‘ हमें छोटी-छोटी चीजें मजा देती हैं क्योंकि हम हमेशा लोगों की नजरों में रहते हैं. हमें इस तरह के पल मिलते ही कहां है? तो जब भी समय मिलता है, हम उसका पूरा लुत्फ उठाते हैं.’’

VIDEO: कैटरीना ने लगाए चौके-छक्के, अनुष्का शर्मा से कहा- 'कोहली से मेरी पैरवी करो'
हाल ही में कोहली और अनुष्का ऑस्ट्रेलियाई ओपन में रोजर फेडरर से मिले और फेडरर को उनकी पिछली मुलाकात भी याद थी. कोहली ने कहा ,‘‘ अद्भुत. मैं उनसे पहले भी मिला हूं लेकिन उन्होंने मुझे याद रखा. वाह.’’

fallback
फेडरर के साथ विराट और अनुष्का.

विराट ने कहा,‘‘ फेडरर ने बताया कि कुछ साल पहले एक नुमाइशी मैच के दौरान मैं उनसे सिडनी में मिला था. मुझे लगा वाह उन्हें मैं याद हूं. मैं बयां नहीं कर सकता कि कितनी खुशी हुई. मैं बचपन से उन्हें खेलते देख रहा हूं. वह महान खिलाड़ी और इंसान हैं.’’

(इनपुट-भाषा)

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news