Ziva Dhoni: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर खुशी से झूमीं जीवा धोनी, VIDEO हुआ जमकर वायरल
Advertisement
trendingNow11838556

Ziva Dhoni: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर खुशी से झूमीं जीवा धोनी, VIDEO हुआ जमकर वायरल

Chandrayaan-3 : भारत के वैज्ञानिकों ने बुधवार को इतिहास रच दिया. उनकी अथाह मेहनत की बदौलत चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग चांद के साउथ पोल पर हुई. भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया. इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा (Ziva Singh Dhoni) भी खुशी से झूम उठीं.

Ziva Dhoni: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर खुशी से झूमीं जीवा धोनी, VIDEO हुआ जमकर वायरल

Ziva Singh Dhoni Video : भारत ने बुधवार को इतिहास रच दिया. इसरो के वैज्ञानिकों समेत सभी की अथाह मेहनत की बदौलत चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग चांद के साउथ पोल पर हुई. भारत ऐसा करने वाला पहला देश भी बन गया. इसकी खुशी भारतीय टीम ने आयरलैंड में मनाई. दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा (Ziva Singh Dhoni) भी खुशी से झूम उठीं. 

भारत ने रचा इतिहास

इसरो के वैज्ञानिकों की बदौलत भारत ने बुधवार यानी 23 अगस्त को इतिहास रचा. इसरो के अनुसार, चंद्रयान-3 का लैंडर नियंत्रित गति से बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के सतह पर उतरा. इसी के साथ भारत चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला अमेरिका, यूएसएसआर और चीन के बाद चौथा देश बन गया है.

जीवा ने मनाई खुशी

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को लैंड कराने वाला भारत पहला देश है. देश के करोड़ों-अरबों लोगों ने टीवी चैनल, यूट्यूब और सोशल मीडिया पर इसका लाइव प्रसारण देखा. इसी बीच एमएस धोनी की बेटी जीवा का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर खुशी से झूमती दिख रही हैं. साक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसका वीडियो शेयर किया है. वीडियो में जीवा टीवी के सामने खड़ी होकर चंद्रयान-3 के लैंड होने की खुशी मना रही हैं. साक्षी ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'गर्व चंद्रयान-3.'

टीम इंडिया ने देखा लाइव 

इससे पहले जसप्रीत बुमराह की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने आयरलैंड से चंद्रयान-3 का लाइव टेलिकास्ट देखा. खिलाड़ियों के अलावा सपोर्ट स्टाफ ने भी जमकर इसका जश्न मनाया. चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान पूरी भारतीय टीम टीवी के सामने खड़े होकर ताली बजाती नजर आई. बीसीसीआई के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इसका वीडियो शेयर किया गया है.

Trending news