IPL 2021: पंजाब किंग्स की पारी के दौरान 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर पंजाब के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने क्रिस मॉरिस की गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में शॉट मारा, लेकिन वहां फील्डिंग कर रहे राजस्थान रॉयल्स के सकारिया ने डाइव मारकर हवा में उड़ते हुए कैच लपका.
Trending Photos
मुंबई: राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर चेतन सकारिया ने सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में हवा में उड़ते हुए ऐसा हैरतअंगेज कैच पकड़ा, जिसे देख किसी को भी यकीन नहीं हुआ. फ्लाइंग सकारिया का बेहतरीन कैच देखकर ट्विटर पर लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की और उन्हें 'सुपरमैन' बताया.
सकारिया ने हवा में उड़ते हुए पकड़ा कैच
दरअसल, पंजाब किंग्स की पारी के दौरान 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर पंजाब के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने क्रिस मॉरिस की गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में शॉट मारा, लेकिन वहां फील्डिंग कर रहे राजस्थान रॉयल्स के सकारिया ने डाइव मारकर हवा में उड़ते हुए कैच लपका.
Flying sakariya wat a catch #RRvPBKS pic.twitter.com/WJvVePdzUW
— Ajay Rajput (@Ajrajput008) April 12, 2021
What a catch!! Sakariya...nailing his debut!! Make sure you find a reply of it and watch! It won’t disappoint you
— Lisa Sthalekar (@sthalekar93) April 12, 2021
Superman Sakariya #RRvPBKS #IPL2021
— Chloe-Amanda Bailey (@ChloeAmandaB) April 12, 2021
Sakariya, how many wickets on your debut?#HallaBol | #RoyalsFamily | #RRvPBKS pic.twitter.com/GKy3WO7Q5E
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 12, 2021
#IPL2021 - Chetan Sakariya bowled his four overs at the toughest stage of an innings and he’s showed what he’s made of. Top stuff. #rr #PBKSvsRR
— RK (@RK_sports) April 12, 2021
लोगों ने चेतन सकारिया को 'सुपरमैन' बताया
चेतन सकारिया का कैच इतना हैरतअंगेज था कि सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर लोगों ने चेतन सकारिया का कैच देखकर उन्हें 'सुपरमैन' बताया. बता दें कि इस मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 31 रन देकर 3 विकेट भी झटके.
पंजाब को मिली रोमांचक जीत
बता दें कि संजू सैमसन के करियर के तीसरे IPL शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को बड़े स्कोर वाले रोमांचक मैच में सोमवार को पंजाब किंग्स के हाथों चार रन से हार का सामना करना पड़ा. पंजाब किंग्स ने छह विकेट पर 221 रन बनाए. इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम संजू सैमसन (119 रन, 63 गेंद, 12 चौके, सात छक्के) के ताबड़तोड़ शतक के बावजूद सात विकेट पर 217 रन ही बना सकी.