IPL Winners: 16 साल में सिर्फ इन 7 टीमों ने जीती IPL ट्रॉफी, ये है चैम्पियंस की पूरी लिस्ट
Advertisement

IPL Winners: 16 साल में सिर्फ इन 7 टीमों ने जीती IPL ट्रॉफी, ये है चैम्पियंस की पूरी लिस्ट

IPL 2023 Winners List: भारतीय फैंस को लंबे इंतजार के बाद IPL 2023 का विजेता मिल चुका है. चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार IPL चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार देर रात तक खेले गए आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने बारिश से बाधित IPL मैच में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात देकर अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता है. 

IPL Winners: 16 साल में सिर्फ इन 7 टीमों ने जीती IPL ट्रॉफी, ये है चैम्पियंस की पूरी लिस्ट

IPL 2023 Winners List: भारतीय फैंस को लंबे इंतजार के बाद IPL 2023 का विजेता मिल चुका है. चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार IPL चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार देर रात तक खेले गए आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने बारिश से बाधित IPL मैच में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात देकर अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता है. धोनी ने दिखाया है कि क्यों उनकी टीम IPL इतिहास की सफलतम टीमों में से एक है. आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने अभी तक खेले गए 10 फाइनल मैचों में 5 बार जीत दर्ज करते हुए 5 ट्रॉफियां जीती हैं. IPL के 16 सीजनों में सिर्फ 7 टीमों ने ही चैम्पियन बनने का स्वाद चखा है. 

16 साल में सिर्फ इन 7 टीमों ने जीती IPL ट्रॉफी

मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 के आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 के आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिए हैं. अब महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा 5-5 IPL ट्रॉफियों के साथ IPL के सबसे सफल कप्तान हैं. गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम किया था. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 2 (2012, 2014) खिताब हासिल किए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- 2016, डेक्कन चार्जर्स- 2009 और राजस्थान रॉयल्स- 2008 में चैम्पियन बनी थी. 

2008-2023 : चैम्पियंस की लिस्ट

2008 : राजस्थान रॉयल्स (चेन्नई को 3 विकेट से हराया)

2009 : डेक्कन चार्जर्स (बेंगलुरु को 6 रनों से हराया)

2010 : चेन्नई सुपर किंग्स (मुंबई को 22 रनों से हराया)

2011 : चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु को 58 रनों से हराया)

2012 : कोलकाता नाइट राइडर्स (चेन्नई को 5 विकेट से हराया)

2013 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 23 रनों से हराया)

2014 : कोलकाता नाइट राइडर्स (पंजाब को 3 विकेट से हराया)

2015 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 41 रनों से हराया)

2016 : सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु को 8 रनों से हराया)

2017 : मुंबई इंडियंस (राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया)

2018 : चेन्नई सुपर किंग्स (सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया)

2019 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 1 रन से हराया)

2020 : मुंबई इंडियंस (दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया)

2021 : चेन्नई सुपर किंग्स (कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराया)

2022 : गुजरात टाइटंस (राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया)

2023 : चेन्नई सुपर किंग्स (गुजरात टाइटंस को 5 विकेट (DLS Method) से हराया)

चेन्नई सुपर किंग्स का IPL Final में अभी तक का रिकॉर्ड 

1. साल 2008 - चेन्नई बनाम राजस्थान - फाइनल में राजस्थान ने हराया

2. साल 2010 - चेन्नई बनाम मुंबई - फाइनल में मुंबई को हराकर जीती ट्रॉफी 

3. साल 2011 - चेन्नई बनाम बैंगलोर - फाइनल में बैंगलोर को हराकर जीती ट्रॉफी 

4. साल 2012 - चेन्नई बनाम कोलकाता - फाइनल में कोलकाता ने हराया

5. साल 2013 - चेन्नई बनाम मुंबई - फाइनल में मुंबई ने हराया

6. साल 2015 - चेन्नई बनाम मुंबई - फाइनल में मुंबई ने हराया

7. साल 2018 - चेन्नई बनाम सनराइजर्स - फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीती ट्रॉफी 

8. साल 2019 - चेन्नई बनाम मुंबई - फाइनल में मुंबई ने हराया

9. साल 2021 - चेन्नई बनाम कोलकाता - फाइनल में कोलकाता को हराकर जीती ट्रॉफी 

10. साल 2023 - चेन्नई बनाम गुजरात - फाइनल में गुजरात को हराकर जीती ट्रॉफी 

Trending news