UP Bypolls Result: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए शनिवार (23 नवंबर) को हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बाजी पलट दी है और 9 में से 6 सीटों पर कब्जा कर लिया है, जबकि एक सीट उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के खाते में गई है.
UP Bypolls 2024 Results: वो पोस्टर तो आपको याद होगा ही, जिसे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यूपी के हर उस चौक-चौराहे पर लगाया, जहां उपचुनाव होने थे. विशालकाय होर्डिंग और बैनर पर चस्पा किए इस पोस्टर पर. बड़े-बड़े शब्दों में लिखा गया था-2027 के सत्ताधीश और इसी टैग लाइन के साथ SP सुप्रीमों अखिलेश यादव की तस्वीर लगाई गई थी.
BSP Mayawati: कई सीटों पर चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) भी बसपा को पछाड़ चुकी है. ये नतीजे बसपा और मायावती की राजनीति के लिए किसी खतरे से कम नहीं हैं. उनको 9 सीटों पर महज 1 लाख 32 हजार 929 वोट ही नसीब हुए.
Sisamau Bypoll Election Result 2024 LIVE: उत्तर प्रदेश के सीसामऊ सीट से समाजवादी पार्टी की तरफ से पूर्व विधायक इरफान की पत्नी नसीम सोलंकी मैदान में है. वहीं उनके सामने भाजपा के सुरेश अवस्थी मैदान में है.
Katehari Bypoll Election Result 2024 LIVE: कटेहरी विधानसभा में लगभग 56 फीसदी मतदान हुआ था. इस सीट से समाजवादी पार्टी ने लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती वर्मा को प्रत्याशी बनाया तो वहीं भाजपा से धर्मराज निषाद मैदान में हैं.
Karhal Bypoll Election Result 2024 LIVE: सपा का गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर सपा ने मुलायम सिंह यादव के पौत्र तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है. वहीं भाजपा ने तेज प्रताप यादव के फूफा अनुजेश यादव को मैदान में उतारा है.
उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में भितरघात ने बीजेपी की चिंता बढ़ा दी है.
UP Upchunav 2024: उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर जारी उपचुनाव के बीच समाजवादी पार्टी (SP) ने मतदाताओं को रोकने का आरोप लगाया तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुर्का पहनी महिलाओं की पहचान की मांग की है.
UP By Elections 2024 Updates: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार शाम पांच बजे तक लगभग 50 प्रतिशत वोट पड़े. प्रदेश की कटेहरी, करहल, मीरापुर, गाजियाबाद, मझवां, सीसामऊ, खैर, फूलपुर और कुंदरकी सीट पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ. जो मतदाता शाम पांच बजे तक मतदान केन्द्र के अंदर पहुंच गए, उन सभी को वोट डालने दिया गया. निर्वाचन आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक 49.30 प्रतिशत मतदान हुआ.
UP By-Elections Towel And Burqa Issue: उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान से पहले गमछा और बुर्का सुर्खियों में है. समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि वोटिंग के दौरान बुर्का हटाकर चेकिंग नहीं की जाए, क्योंकि बुर्का हटाने की बात ने मुस्लिम महिलाओं को भयभीत किया हुआ है. इसके अलावा, मतदान के दिन पोलिंग ऑफिसर के अलावा कोई पुलिसकर्मी किसी भी मतदाता की आईडी की जांच नहीं करें.
BSP and Bypolls: बसपा प्रमुख मायावती ने इन नौ सीट में से किसी भी उम्मीदवार के समर्थन में अभी तक कोई जनसभा या रैली में भाग नहीं लिया है.
UP Bypolls: उत्तर प्रदेश विधानसभा की 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के बाद मायावती (Mayawati) ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) संगठन में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है, लेकिन इसके बाद सवाल उठता है कि क्या इस फैसले से अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही बसपा का भविष्य बदलेगा.
यूपी उपचुनावों में BJP की जीत के लिए योगी आदित्यनाथ ने मिशन ऑक्टोपस तैयार किया है। हर सीट पर अलग योजना के साथ, BJP क्लीन स्विप की तैयारी में है। जानें योगी के इस अष्टभुज नीति के पीछे का राज।
सियासी दलों के आंकड़ों को देखें तो 2014 के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बसपा का खाता नहीं खुल सका है. जनाधार भी 10 प्रतिशत से ज्यादा खिसक गया है.
BJP Vs Samajwadi Party: अब चुनाव की तारीख आगे बढ़ने से तमाम दलों को प्रचार के लिए एक हफ्ता और मिल जाएगा. यूपी में सपा-कांग्रेस और बीजेपी इस मौके को भुनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. यूपी में कटेहरी, करहल, मीरापुर, कुंदरकी, फूलपुर, सीसामऊ, गाजियाबाद, मझावन और खैर में उपचुनाव होना है.
UP Bypolls Date Change: उत्तर प्रदेश में 9 सीटों के लिए होने वाले उपचुनावों के लिए 13 नवंबर की तारीख तय की गई और भाजपा के अलावा उसकी सहयोगी पार्टी रालोद ने तारीख बदलने की मांग की थी.
Taal Thok Ke: यूपी में उपचुनाव से ठीक पहले रावण- खरदूषण और ताडका के साथ चंड-मुंड और दुर्योधन की एंट्री भी हो गई है और ये एंट्री कराई है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने योगी आदित्यनाथ ने बंटवारा पॉलिटिक्स पर हमला करते हुए बिना नाम लिये 2017 से पहले का जिक्र किया और कहा कि बांटने वाली सियासत करने वालों में रावण और दुर्योधन का DNA है. उन्होंने बिना नाम लिये कहा कि इनके ताड़का खरदूषण को मौका मिला तो फिर अव्यवस्था फैलाएंगे. इसके अलावा योगी ने ये भी कहा कि जो राम भक्त है वही राष्ट्रभक्त है. तो सवाल है कि क्या दूसरे धर्म के लोग और जो राम को नहीं मानते क्या वो राष्ट्रभक्त नहीं है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग समाज में बंटवारे की बात करते हैं, उनमें रावण का DNA है। उन्होंने इस मौके पर लोगों से बजरंगबली की तरह बनने की भी सलाह दी। यह बयान चुनावों से पहले राजनीतिक बहस को और तेज कर सकता है। पूरी खबर जानने के लिए देखें यह रिपोर्ट।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर सपा नेता ने '27 के सत्ताधीश' वाला पोस्टर लगाया था. अब इस पर पलटवार करते हुए निषाद पार्टी ने कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को '27 का खेवनहार' बताते हुए राजधानी लखनऊ में कई पोस्टर लगवाए गए हैं.
UP Bypolls: निषाद पार्टी के बारे में कहा जा रहा था कि अगर उन्हें भाजपा दो सीट नहीं देती है तो वह एनडीए से किनारा कर सकते हैं.
UP By Election 2024: यूपी उपचुनाव में बीजेपी जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. बीजेपी ने सभी सीटों पर जीत के लिए चुनावी बिसात बिछा दी है.
UP Bypolls: यूपी में लोकसभा चुनावों में बीजेपी के पिछड़ने की सबसे बड़ी वजह ये कही गई थी कि पार्टी ने अपने मूल कैडर की उपेक्षा की. इससे काडर निराश-नाराज हुआ और उसने दूरी बना ली.