IPL Auction 2018: करोड़पति बने अंडर-19 के सितारे, गेल-मलिंगा जैसे दिग्गजों को नहीं मिला खरीदार
Advertisement
trendingNow1368305

IPL Auction 2018: करोड़पति बने अंडर-19 के सितारे, गेल-मलिंगा जैसे दिग्गजों को नहीं मिला खरीदार

आईपीएल ऑक्शन की शुरुआत बेंगलुरु में सुबह 10 बजे से होगी. आईपीएल सीजन-11 के नीलामी का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकेगा. 

आईपीएल नीलामी : स्टोक्स, पांडे, राहुल को मिली ऊंची कीमत, मलिंगा नहीं बिके  (PTI)

बेंगलुरू : लोकेश राहुल और मनीष पांडे जैसे भारतीय खिलाड़ियों पर आज आईपीएल की नीलामी में फ्रेंचाइजी ने काफी धनराशि खर्च की जबकि इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स सबसे महंगे बिके. मैदान के बाहर के विवादों के बावजूद राजस्थान रायल्स ने बोली प्रक्रिया में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स को पछाड़कर 12 करोड़ 50 लाख रुपए में स्टोक्स को खरीदा. फ्रेंचाइजियों ने घरेलू खिलाड़ियों को अधिक तवज्जो दी जिससे अधिकांश भारतीय खिलाड़ियों के लिए अच्छी बोली लगी. सलामी बल्लेबाज राहुल और मध्यक्रम के बल्लेबाज पांडे के लिए क्रमश: किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद ने 11-11 करोड़ रुपए खर्च किए. इन दोनों की मोटी कीमतों को देखते हुए इनकी पिछली फ्रेंचाइजियों रायल चैलेंजर्स बेंगलूर और कोलकाता नाइट राइडर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया.

  1. इस साल 578 खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा लेंगे.
  2. भारत और विश्व के 16 शीर्ष क्रिकेटरों को मार्की दर्जा.
  3. अंडर-19 के सितारे भी हैं शामिल 
  4.  

कर्नाटक के खिलाड़ियों के लिए नीलामी में अच्छी खासी बोली लगी. भारतीय टीम से बाहर चल रहे करुण नायर को किंग्स इलेवन पंजाब ने अन्य फ्रेंचाइजियों को पछाड़ते हुए पांच करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा. भारतीय कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी के अंतिम कार्यकाल के दौरान उनके भरोसेमंद केदार जाधव को बल्लेबाजी, आफ स्पिन और बैकअफ विकेटकीपर की उनकी आलराउंड क्षमता के कारण धोनी की अगुआई वाले सीएसके ने सात करोड़ 80 लाख रुपए में खरीदा.

चेन्नई की टीम ने हालांकि रविचंद्रन अश्विन के लिए कड़ी बोली नहीं लगाई जो अब किंग्स इलेवन का हिस्सा होंगे जिन्होंने उनके लिए सात करोड़ 60 लाख रुपए खर्च किए. टी20 विशेषज्ञ संजू सैमसन को राजस्थान रायल्स ने आठ करोड़ में फिर खरीदा जबकि राबिन उथप्पा को केकेआर ने छह करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा. 

सीएसके ने हरभजन सिंह को दो करोड़ रुपए के उनके आधार मूल्य पर खरीदा. हालांकि, कोई भी स्टोक्स के करीब नहीं पहुंच पाया जो पिछले कुछ समय में विवाद का हिस्सा रहे हैं. एक पब के बाहर झड़प के बाद उन्हें इंग्लैंड की एशेज टीम से बाहर कर दिया गया. इस मामले में उनके खिलाफ आरोप भी लगाए गए हैं.

 - अंकित राजपूत को 3 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा.  (बेस प्राइस- 30 लाख)

- अवेश खान को 70 लाख में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा.  (बेस प्राइस- 20 लाख)

- नवदीप सैनी को 3 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने खरीदा.  (बेस प्राइस- 20 लाख)

- सईद खलील अहमद को 3 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)

- अनिकेत चौधरी को रॉयल चैलेंजर्स बैंलगुरू ने 30 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 30 लाख)

- रजनीश गुरबाणी नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)

- बासिल थंपी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 95 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 30 लाख)

- टी नटराजन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 40 लाख में खरीदा.  (बेस प्राइस- 40 लाख)

- सिद्धार्थ कौल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ 80 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 30 लाख)

- कुलवंत खेजरोलिया को  रॉयल चैलेंजर्स ने 85 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)

- प्रशांत चोपड़ा नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)

- शेल्डन जैक्सन नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)

- विष्णु विनोद नहीं बिके (बेस प्राइस- 20 लाख)

- अंकुश बैंस नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)

- आदित्य तारे नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)

- बेन मैक्डरमॉट नहीं बिके (बेस प्राइस- 30 लाख)

- निखिल नाइक नहीं बिके (बेस प्राइस- 20 लाख)

- ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 6 करोड़ 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 40 लाख)

- जितेश शर्मा नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)

- जोफ्रा आर्चर को राजस्थान रॉयल्स ने 7 करोड़ 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 40 लाख)

- शिवम दुबे नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)

- डार्सी शॉर्ट को 4 करोड़ में  राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)

- नितीश राणा को 3 करोड़ 40 लाख में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)

- क्रुणाल पांड्या को मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ 80 लाख में राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर खरीदा.  (बेस प्राइस- 40 लाख)

- कमलेश नागरकोटी को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा.  (बेस प्राइस- 20 लाख)

- हर्षल पटेल को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)

- विजय शंकर को 3 करोड़ 20 लाख में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा. (बेस प्राइस- 40 लाख)

- दीपक हुडा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ 60 लाख में राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर खरीदा. (बेस प्राइस- 40 लाख)

-  राहुल तेवतिया को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 3 करोड़ में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)

- पृथ्वी शॉ को 1 करोड़ 20 लाख में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)

-सिद्धेश लाड नहीं बिके.  (बेस प्राइस- 20 लाख)

- मनन वोहरा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 1 करोड़ 10 लाख में खरीदा.  (बेस प्राइस- 20 लाख)

- राहुल त्रिपाठी को 3 करोड़ 40 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)

- हिमांशु राणा नहीं बिके.  (बेस प्राइस- 20 लाख)

- मयंक अग्रवाल को 1 करो़ड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)

- रिक्की भुई  को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख  में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)

- ईशांक जग्गी को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)

- शुभमन गिल को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 1 करोड़ 80 लाख  में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)

- सूर्य कुमार यादव को मुंबई इंडियंन ने 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 30 लाख)

- कुलदीप यादव को 5 करोड़ 80 लाख में कोलकाता नाइटराइडर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर खरीदा. (बेस प्राइस- 1. 50 करोड़)

- एडम जाम्पा नहीं बिके. (बेस प्राइस- 1 करोड़)

- युजवेंद्र चहल को  6 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर खरीदा. (बेस प्राइस- 2 करोड़)

- सैमुअल बद्री नहीं बिके. (बेस प्राइस- 1 करोड़)

- अमित मिश्रा को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4 करोड़ में खरीदा. (बेस प्राइस- 1.50 करोड़)

- राशिद खान को 9 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर खरीदा. (बेस प्राइस- 2 करोड़)

-  कर्ण शर्मा को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 करोड़ में खरीदा.  (बेस प्राइस- 2 करोड़)

- ईश सोढ़ी नहीं बिके (बेस प्राइस- 50 लाख)

- इमरान ताहिर चेन्नई सुपरकिंग्स ने 1 करोड़ में खरीदा.  (बेस प्राइस- 1 करोड़)

- पीयूष चावला को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 4 करोड़ 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 1 करोड़)

- लसिथ मलिंगा नहीं बिके. (बेस प्राइस- 1 करोड़)

-  कगिसो रबाडा को 4 करोड़ 20 लाख में दिल्ली डेयरडेविल्स ने राइट टू मैच का इस्तेमाल कर खरीदा.(बेस प्राइस- 1. 50 करोड़)

- मिशेल मैकलेनगन नहीं बिके. (बेस प्राइस- 1 करोड़)

- मोहम्मद शमी को  3 करोड़ में दिल्ली डेयरडेविल्स ने राइट टू मैच का इस्तेमाल कर खरीदा. (बेस प्राइस- 1.00 करोड़)

- ईशांत शर्मा नहीं बिके. (बेस प्राइस- 75 लाख)

- टिम साउदी नहीं बिके. (बेस प्राइस- 1.00 करोड़)

- उमेश यादव को रॉयल चैलेंजर्स ने 4 करोड़ 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 1.00 करोड़)

- पैट कमिंस को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ 40 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 2.00 करोड़)

- जोश हेजलवुड नहीं बिके. (बेस प्राइस- 2.00 करोड़)

- मिचेल जॉनसन नहीं बिके. (बेस प्राइस- 2.00 करोड़)

- मुस्तफिजुर रहमान को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ 20 लाख  में खरीदा. (बेस प्राइस- 1.00 करोड़)

- जोश बटलर को राजस्थान रॉयल्स ने 4 करोड़ 40 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 1.50 करोड़)

- सैम बिलिंग्स नहीं बिके. (बेस प्राइस- 1 करोड़)

- अंबाती रायडू को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 करोड़ 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस - 50 लाख)

- संजू सैमसन को 8 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा. (बेस प्राइस- 1 करोड़)

- रोबिन उथप्पा को मुंबई इंडियंस ने 6 करोड़ 40 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 2 करोड़)

- नमन ओझा नहीं बिके  (बेस प्राइस- 75 लाख)

- दिनेश कार्तिक को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 7 करोड़ 40 लाख  में खरीदा. (बेस प्राइस- 2 करोड़)

- जॉनी बेयस्टा नहीं बिके. (बेस प्राइस- 1. 50 करोड़)

- ऋद्धिमान साहा को मुंबई इंडियंस ने  5 करोड़  में खरीदा. (बेस प्राइस- 1 करोड़)

- क्विंटक डिकॉक को  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 2 करोड़ 80 लाख  में खरीदा. (बेस प्राइस- 2 करोड़)

- पार्थिव पटेल नहीं बिके. (बेस प्राइस- 1.00 करोड़) 

- मोइन अली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 1 करोड़ 70 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 1.50 करोड़) 

- मार्कस स्टोनिसिस को 6 करोड़ 20 लाख में  किंग्स इलेवन पंजाब ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर खरीदा. (बेस प्राइस- 2 करोड़)

- स्टुअर्ट बिन्नी को राजस्थान रॉयल्स ने 50 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 50 लाख) 

- कॉलिन मुनरो को दिल्ली डेयरडेविल्स ने  1 करोड़ 90 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 50 लाख) 

- यूसुफ पठान को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ 90 लाख  में खरीदा. (बेस प्राइस- 75 लाख) 

- जेम्स फॉक्नर नहीं बिके. (बेस प्राइस- 2 करोड़)

- कॉलिन डी ग्रॉन्होम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 करोड़ी 20 लाख में खरीदा.  (बेस प्राइस- 75 लाख) 

-  केदार जाधव को चेन्नई सुुपरकिंग्स ने 7 करोड़ 80 लाख  में खरीदा. (बेस प्राइस- 2 करोड़)

- शेन वॉट्सन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ में खरीदा. (बेस प्राइस- 1.00 करोड़) 

- कार्लोस ब्रैथवेट को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड़ में खरीदा.  (बेस प्राइस- 1.00 करोड़) 

- क्रिस वोक्स को  रॉयलस चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 करोड़ 40 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 2 करोड़)

- मार्टिन गुप्टिल नहीं बिके. (बेस प्राइस- 75 लाख) 

- मनीष पांडे को  सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ में खरीदा.  (बेस प्राइस- 1.00 करोड़) 

- हाशिम अमला नहीं बिके. (बेस प्राइस- 1.50 करोड़) 

- क्रिस लिन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 करोड़ 60 लाख में खरीदा.  (बेस प्राइस- 2 करोड़)

- जेसन रॉय को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1 करोड़ 50  में खरीदा. (बेस प्राइस- 1.50 करोड़) 

- ब्रेंडन मैक्कलुम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 करोड़ 60 लाख में खरीदा.  (बेस प्राइस- 1.50 करोड़)

- एरोन फिंच को किंग्स इलेवन पंजाब ने 6 करोड़ 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 1.50 करोड़)

- डेविड मिलर को  3 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर खरीदा.  (बेस प्राइस- 1.50 करोड़)

- मुरली विजय नहीं बिके (बेस प्राइस- 2 करोड़)

- के एल राहुल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 11 करोड़ में खरीदा. (बेस प्राइस- 2 करोड़)

- करुण नायर को किंग्स इलेवन पंजाब ने 5 करोड़ 60 लाख मेें खरीदा  (बेस प्राइस- 50 लाख)

- युवराज सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड़ में खरीदा (बेस प्राइस- 2 करोड़)

- जो रुट  नहीं बिके (बेस प्राइस-  1.50 करोड़)

- केन विलियमन को हैदराबाद सनराइजर्स ने 3 करोड़ में खरीदा  (बेस प्राइस-  1.50 करोड़)

- ड्वेन ब्रावो को 6 करोड़ 40 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर खरीदा. (बेस प्राइस- 2 करोड़)

- गौतम गंभीर को 2 करोड़ 80 लाख में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा. (बेस प्राइस- 2 करोड़)

- ग्लैन मैक्सवेल को 9 करोड़ में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा. (बेस प्राइस- 2 करोड़)

- शाकिब अल हसन को 2 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा. (बेस प्राइस- 1 करोड़)

- हरभजन सिंह को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 करोड़ में खरीदा. (बेस प्राइस- 2 करोड़)

- मिशेल स्टार्क को 9 करोड़ 40 लाख में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा. (बेस प्राइस- 2 करोड़)

- अजिंक्य रहाणे को 4 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर खरीदा.  (बेस प्राइस- 2 करोड़)

- फॉफ डु प्लेसिस को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 1 करोड़ 60 लाख में राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर खरीदा. (बेस प्राइस- 1.50 करोड़ )

- बेन स्टोक्स को 12 करोड़ 50 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा. (बेस प्राइस- 2 करोड़)

- क्रिस गेल नहीं बिके. (बेस प्राइस- 2 करोड़ )

- कीरोन पोलार्ड को 5 करोड़ 40 लाख में मुंबई इंडियंस ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर खरीदा. (बेस प्राइस- 2 करोड़ )

- रविचंद्रन अश्विन को 7 करोड़ 60 लाख में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा. (बेस प्राइस- 2 करोड़)

- शिखर धवन को 5 करोड़ 20 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर खरीदा. (बेस प्राइस- 2 करोड़)

किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी स्टोक्स पर बोलियां लगाई लेकिन पुणे फ्रेंचाइजी में स्टोक्स के कप्तान स्टीव स्मिथ उन्हें हर हाल में टीम में चाहते थे और राजस्थान रायल्स के मालिकों ने उनकी इच्छा का सम्मान किया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के लिए भी उम्मीद के मुताबिक बड़ी बोलियां लगी. मिशेल स्टार्क को केकेआर ने नौ करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा. सोलह मार्की खिलाड़ियों में से एक ग्लेन मैक्सवेल पर भी भारी भरकम बोली लगी और उन्हें नौ करोड़ रुपए में पांच साल बाद दिल्ली डेयरडेविल्स में वापसी की. किंग्स इलेवन ने मैक्सवेल के लिए राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया.

केकेआर ने दिल्ली डेयरडेविल्स की गौतम गंभीर के लिए दो करोड़ 80 लाख की बोली के लिए राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया लेकिन क्रिस लिन को उन्होंने नौ करोड़ 60 लाख रुपए में दोबारा खरीदा. वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल को टी-20 विशेषज्ञ होने के बावजूद कोई खरीददार नहीं मिला. इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट भी नहीं बिके. उनके साथी खिलाड़ी क्रिस वोक्स के लिए हालांकि आरसीबी ने सात करोड़ 40 लाख रुपए की बोली लगाई.

भारतीय बल्लेबाज करुण नायर की आधार मूल्य सिर्फ 50 लाख रुपए था लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब ने उनके लिए पांच करोड़ 60 लाख रुपए की मोटी बोली लगाई. रविचंद्रन अश्विन को किंग्स इलेवन पंजाब ने सात करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा. दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने संभावित कप्तान गौतम गंभीर को सिर्फ दो करोड़ 80 लाख रुपए में खरीदा जबकि हरभजन सिंह को चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा.

एक अन्य अनुभवी खिलाड़ी युवराज सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब ने दो करोड़ रुपए में खरीदा.ड्वेन ब्रावो को चेन्नई सुपरकिंग्स ने राइट टू मैच कार्ड के जरिये छह करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा. कीरोन पोलार्ड को उम्मीद के मुताबिक मुंबई इंडियन्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करते हुए पांच करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन की लगातार बोलियों के बाद शिखर धवन को पांच करोड़ 20 लाख रुपए में राइट टू मैच से वापस खरीद लिया.

चेन्नई सुपरकिंग्स ने राइट टू मैच के जरिये फाफ डु प्लेसिस को सिर्फ एक करोड़ 60 लाख रुपए में अपने साथ बरकरार रखा. राजस्थान रायल्स ने भी राइट टू मैच के जरिये अजिंक्य रहाणे को चार करोड़ रुपए में अपने साथ फिर जोड़ लिया. केन विलियमसन एक बार फिर तीन करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा होंगे.

Trending news