देखिए धोनी की बेटी जीवा का बेहद प्यारा Video, इनकी मासूमियत के कायल हो जाएंगे आप
Advertisement

देखिए धोनी की बेटी जीवा का बेहद प्यारा Video, इनकी मासूमियत के कायल हो जाएंगे आप

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी सिंह रावत से 4 जुलाई 2010 को शादी की थी, 6 फरवरी 2015 को बेटी जीवा का जन्म हुआ था.

देखिए धोनी की बेटी जीवा का बेहद प्यारा Video, इनकी मासूमियत के कायल हो जाएंगे आप

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) को क्रिकेट फैंस काफी पसंद करते हैं. 5 साल की जीवा का इंस्टाग्राम में एक वेरीफाइड अकाउंट है, हालांकि उनके कई फैन पेज पहले से मौजूद हैं.

  1. जीवा धोनी का वीडियो वायरल
  2. बेहद क्यूट लग रही हैं जीवा धोनी
  3. पापा की बहुत बड़ी फैन हैं जीवा

यह भी पढ़ें- Ashes के 'दुश्मन' डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो, IPL में कैसे बने बेहतरीन पार्टनर?

जब हमने जीवा के सभी वीडियो को देखना शुरू किा तो हमें जीवा का एक बेहद प्यारा वीडियो नजर आया. इसमें वो अपने पिता एमएस धोनी की तस्वीर थामी हुईं हैं, साक्षी पूछ रही हैं कि तस्वीर वाला शख्स कौन सा है, तो जीवा कह रही हैं कि ये पापा हैं. जीवा की मासूमियत से भरा ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो तुका है. गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी रावत (Sakshi Rawat) से 4 जुलाई 2010 को शादी की थी, 6 फरवरी 2015 को बेटी जीवा का जन्म हुआ था.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Papa s biggest fan !

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on

जीवा भारत में इंटरनेट पर सबसे ज्यादा फॉलो और सर्च की जाने वाली स्टार किड हैं. धोनी भी अपनी बेटी को बेहद प्यार करते हैं. माही अकसर अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. एमएस धोनी फिलहाल यूएई में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की तरफ से आईपीएल 2020 (IPL 2020) टूर्नामेंट खेल रहे हैं, लेकिन उनसे मीलों दूर उनकी बेटी जीवा अपने पापा को काफी मिस कर रही हैं.

 

Trending news