CSK की जर्सी में Dhoni अपने डॉगी को करा रहे गेंद पकड़ने की प्रैक्टिस, Video देख फैंस ने यूं किया रिएक्ट
Advertisement

CSK की जर्सी में Dhoni अपने डॉगी को करा रहे गेंद पकड़ने की प्रैक्टिस, Video देख फैंस ने यूं किया रिएक्ट

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, लेकिन उनकी वाइफ साक्षी लगातार इंस्टाग्राम पर फैंस से जुड़ी रहती हैं. साक्षी सोशल मीडिया पर धोनी से जुड़े फोटोज और वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं.

MS Dhoni

रांची: भारत में कोरोना वायरस (Covid 19) की दूसरी लहर के प्रकोप के चलते IPL सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. देशभर में लॉकडाउन जैसे हालात हैं और क्रिकेटर्स अपना ज्यादातर समय परिवार के साथ बिता रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों रांची स्थित अपने फार्म हाउस में परिवार के साथ फुर्सत के हसीन पल बिता रहे हैं. 

  1. साक्षी ने शेयर किया धोनी का वीडियो 
  2. अपने पेट डॉग को गेंद थ्रो कर रहे धोनी
  3. वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे

साक्षी ने शेयर किया धोनी का वीडियो 

महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, लेकिन उनकी वाइफ साक्षी लगातार इंस्टाग्राम पर फैंस से जुड़ी रहती हैं. साक्षी सोशल मीडिया पर धोनी से जुड़े फोटोज और वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं. साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आ रहे हैं.

fallback

अपने पेट डॉग को गेंद थ्रो कर रहे धोनी

वीडियो में धोनी अपने पेट डॉग को गेंद थ्रो कर रहे हैं. धोनी के साथ उनकी बेटी जीवा भी नजर आ रही हैं. धोनी जैसे ही गेंद 
थ्रो करते हैं तो डॉग गेंद को पकड़ने के लिए तेजी से भागता नजर आता है. काफी ध्यान से देखने पर धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आते हैं. 

वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे

धोनी के इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद करते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस क्लब कमेंट्स करते हैं, 'थाला इन येलो.' बता दें कि धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है. 

VIDEO

Trending news