सानिया और मार्टिना की जोड़ी फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में
Advertisement
trendingNow1292068

सानिया और मार्टिना की जोड़ी फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में

शीर्ष वरीय सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने बुधवार को यहां दारिया कासातकिना और एलेक्सजांद्रा पानोवा की जोड़ी को पराजित कर फ्रेंच ओपन ग्रैंडस्लैम की महिला युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया। मौजूदा विम्बलडन, अमेरिकी ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन सानिया-मार्टिना की जोड़ी ने क्ले कोर्ट मेजर के शुरुआती दौर में 7.6, 6.2 से जीत दर्ज की। इस जोड़ी को अपना कैलेंडर स्लैम पूरा करने के लिये यहां खिताब जीतने की जरूरत है।

फाइल फोटो

पेरिस : शीर्ष वरीय सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने बुधवार को यहां दारिया कासातकिना और एलेक्सजांद्रा पानोवा की जोड़ी को पराजित कर फ्रेंच ओपन ग्रैंडस्लैम की महिला युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया। मौजूदा विम्बलडन, अमेरिकी ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन सानिया-मार्टिना की जोड़ी ने क्ले कोर्ट मेजर के शुरुआती दौर में 7.6, 6.2 से जीत दर्ज की। इस जोड़ी को अपना कैलेंडर स्लैम पूरा करने के लिये यहां खिताब जीतने की जरूरत है।

अब इस जोड़ी का सामना कारिन नाप और मैंडी मिनेला की जोड़ी और नाओ हिबिनो और एरि होजोमी की जोड़ी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। सानिया-मार्टिना ने मैच में तीन बार अपनी सर्विस गंवाई और 12 ब्रैक पॉइंट का सामना किया। भारत के रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस अपना पुरुष युगल अभियान भी बुधवार को शुरू करेंगे। बोपन्ना और उनके रोमानियाई जोड़ीदार फ्लोरिन मर्गिया को छठी वरीयता मिली है, उनका सामना पहले राउंड में स्टफेनी रोबर्ट और एलेक्सांद्रे सिडोरेंको की फ्रांसिसी जोड़ी से होगा।

पेस और उनके पोलिश साथी मार्सिन मातकोवस्की को 16वीं वरीयता दी गयी है, इस जोड़ी की भिड़ंत बेलारूस के एलियाकसांद्र बुरी और उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन की जोड़ी से होगी। एक अन्य भारतीय पूरव राजा ने क्रोएशिया के इवा कालरेविच के साथ जोड़ी बनायी है। यह जोड़ी लुकास कुबोट और एलेक्सांद्र पेया की नौंवी वरीयता प्राप्त जोड़ी से भिड़ेगी। मिश्रित युगल में सानिया इवान डोडिग के साथ जबकि बोपन्ना रूस की आलिया कुद्रयावत्सेवा के साथ जोड़ी बनायेंगे। पेस मार्टिना हिंगिस के साथ खेलेंगे, जिनके साथ उन्होंने 2015 सत्र में तीन ग्रैंडस्लैम जीते थे। हालांकि इस जोड़ी ने फ्रेंच ओपन छोड़ दिया था।

Trending news