Advertisement

फांसी 

alt
दिल्ली - निर्भया केस के सभी दोषियों की फांसी की नई तारीख तय कर दी गई है. पटियाला हाउस कोर्ट के फैसले के मुताबिक, 3 मार्च को सभी दोषियों को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी. निर्भया के दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी करने की मांग वाली अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के कोर्ट ने यह फैसला दिया है. निर्भया की मां आशा देवी ने फांसी की नई तारीख पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि 3 मार्च को दोषियों को फांसी होगी. उधर, निर्भया के पिता बद्रीनाथ का कहना है कि बहुत अच्छी बात हैं, लोग खुश हैं, पूरा देश खुश है. अब बिल्कुल फांसी हो जाएगी. दोषियों को इससे डर रहेगा और लगेगा. सजा होगी तो क्राइम रुकेगा.
Feb 17,2020, 17:00 PM IST
View More

Trending news