PM Modi On Om Birla: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 17वीं लोकसभा के आखिरी सत्र के अंतिम दिन सदन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की खूब तारीफ करते हुए कहा आप हमेशा मुस्कुराते रहते थे, आपकी मुस्कान कभी फीकी नहीं पड़ी और आपने कई मामलों में संतुलित और निष्पक्ष तरीके से इस सभा का मार्गदर्शन किया, इसके लिए मैं आपकी सराहना करता हूं, और आपने हमेशा हमारा मार्गदर्शन किया इस लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं. देखें वीडियो.
BSP सांसद श्याम सिंह यादव ने पीेएम मोदी और बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की पीेएम उस सपेरे की तरह है जो अपने पास तरह तरह के सांप रखता है। साथ ही उनका कहना है की ये सरकार वोट के लिए कुछ भी करेंगी।
Parliament Hungama: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा हुआ, राज्यसभा सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। आपको बता दें कि मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला राजस्थान में 2 बार विधायक और 3 बार सांसद रहे. वे अखिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. 17वीं लोकसभा में अध्यक्ष पद के लिए ओम बिरला निर्विरोध चुने गए.
यदि हालिया दौर के आंकड़े देखे जाएं तो 14वीं लोकसभा के पहले सत्र में 6 बिल पास हुए. 15वीं लोकसभा के पहले सत्र में 8 बिल पास हुए. इसी तरह 16वीं लोकसभा के पहले सत्र में 12 बिल पास हुए थे लेकिन 17वीं लोकसभा के सत्र में अब तक 14 बिल पास हुए हैं.
देखिए DNA में ख़बरें विस्तार से, 19 जुलाई, 2019. ज्यादा जानकारी के लिए देखें ये वीडियो
डीएनए: संसद में बदलते वर्क कल्चर का DNA टेस्ट... ज्यादा जानकारी के लिए देखें ये वीडियो
राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान गंभीर नहीं थे. लेकिन आप को अभिभाषण की अनदेखी नहीं करनी चाहिए. क्योंकि इसमें सरकार देश के विकास का Blueprint सामने रखती है.
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि ‘उज्ज्वला योजना’ द्वारा धुएं से मुक्ति, ‘मिशन इंद्रधनुष’ के माध्यम से टीकाकरण, ‘सौभाग्य’ योजना के तहत मुफ्त बिजली कनेक्शन, इन सभी का सर्वाधिक लाभ ग्रामीण महिलाओं को मिला है.
मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) विधेयक को विपक्षी दलों के विरोध का सामना करना पड़ा था. वह विधेयक तलाक-ए-बिद्दत की प्रथा को दंडनीय अपराध बनाता था.
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बाबुल सुप्रियो सहित सत्तापक्ष के कई सांसदों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नजर मोबाइल फोन पर होने संबंधी तस्वीर सामने आने के बाद उन पर तंज कसते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया.
PM मोदी ने ओम बिरला का समाजसेवी चेहरा दिखाया..ज्यादा जानने के लिए देखें वीडियो..
ओम बिड़ला के लोकसभा स्पीकर बनते ही पीएम मोदी ने कहा --इनकी नम्रता से डरता हूं..ज्यादा जानने के लिए देखें वीडियो..
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले, बीजेपी सांसद ओम बिड़ला को जब बधाई देने के लिए लोकसभा में उठे तो उनके भाषण के हर शब्द पर प्रधानमंत्री मोदी समेत पूरा सत्तापक्ष और विपक्ष ठहाका लगाकर हंस पड़ा.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता ओम बिड़ला लोकसभा के स्पीकर चुने गए.
कांग्रेस को इस बार के लोकसभा चुनाव में सिर्फ 52 सीटें मिली हैं जो नेता प्रतिपक्ष का दर्जा प्राप्त करने के लिए जरूरी संख्या से कम है.
17वीं लोकसभा के पहले सत्र में नवनिर्वाचित सांसदों को सदन के सदस्य की शपथ दिलाई जा रही है. सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी सांसदों द्वारा शपथ ली जा रही है.
हैदराबाद से नवनिर्वाचित सांसद और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी का नंबर आया तो उस वक्त भी सत्ता पक्ष की ओर से 'जय श्रीराम' और 'वंदे मातरम्' के नारे लगे.
शपथ ग्रहण के लिए बढ़ रहे ओवैसी ने जब इन नारों को सुना तो तंज के लिहाज से और इन नारों को लगाने का आह्वान किया.
बीजेपी ने लोकसभा स्पीकर के लिए राजस्थान में कोटा-बूंदी से लोकसभा सांसद ओम बिड़ला के नाम का प्रस्ताव दिया है. इस नोटिस का एनडीए के 10 घटक दलों ने समर्थन दिया है.
बजट सत्र के प्रथम दो दिनों तक नवनिर्वाचित 542 सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी. इसकी प्रक्रिया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रोटेम स्पीकर वीरेंद्र कुमार को शपथ दिलाने के साथ शुरू की.
देखिए DNA में ख़बरें विस्तार से, 17 जून, 2019. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो...