कालकाजी से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिदुड़ी ने एक जनसभा में दिया विवादास्पद बयान. उन्होंने कहा कि वे कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गाल जैसा बना देंगे. इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल मच गई है. कांग्रेस ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. बिदुड़ी ने ओखला और संगम बिहार की सड़कों का भी जिक्र किया. यह बयान लालू यादव के पुराने बयान की याद दिलाता है जिसमें उन्होंने बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों से तुलना की थी.
प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में महायोद्धाओं की एंट्री हो गई है... कुंभ की सुरक्षा इस बार अभेद्य होगी...क्योंकि महाकुंभ मेला क्षेत्र में... NSG कमांडों ने सुरक्षा का जिम्मा संभाला है.
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर-मस्जिद विवादों के फिर से उठने पर चिंता जताई.. पुणे में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर-मस्जिद विवाद सही नहीं है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे को संप्रदायिक बताने वालों को जोरदार जवाब दिया। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने भी ‘जय श्रीराम’ पर सवाल उठाने वालों से तीखे सवाल पूछते हुए कड़ा रुख दिखाया।
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बांग्लादेश में जारी हिंसा पर भारत सरकार के रुख पर सवाल उठाया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस पर सरकार का पक्ष रखा।
बांग्लादेश में 5 महीने से फंसी मिताली एक्सप्रेस ट्रेन आखिरकार भारत लौट आई। ढाका से जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली इस ट्रेन को बांग्लादेश में हो रही हिंसा के चलते रोक दिया गया था।
इंटरनेशनल आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क के मुखिया खलील रहमान हक्कानी का सफाया हो गया है। हक्कानी नेटवर्क के आतंकी खलीली को भी उनके ही स्टाइल में आत्मघाती हमले में मारा गया है। ये हमला आज अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुआ। हमले में वक्त खलील रहमान हक्कानी प्रार्थना करने जा रहा है। इस हमले में खलील के 4 बॉडीगार्ड्स भी मारे गए हैं। इस हमले का शक इस्लामिक स्टेट खुरासान पर जताया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
राहुल गांधी ने दिल्ली में संभल हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की। बता दें, इससे पहले जब राहुल संभल जाना चाहते थे तो उन्हें नोएडा में रोका गया था।
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ढाका में यूनुस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू विरोधी हिंसा का मुद्दा उठाते हुए मौजूदा हालात पर चिंता जताई।
सीरिया में विद्रोहियों ने असद सरकार को उखाड़ फेंका है... राजधानी दमिश्क पर विद्रोही कब्जे के साथ ही असद युग के अंत का ऐलान हो गया.... जबकि बताया जा रहा है कि बशर अल-असद देश छोड़कर भाग गए हैं...
ब्रिटेन में 2023 में सबसे ज्यादा बच्चों का नाम ‘मुहम्मद’ रखा गया, जिससे मुस्लिम समुदाय की बढ़ती जनसंख्या की ओर संकेत मिलता है। रिपोर्ट देखिए
करण-अर्जुन फिल्म से मशहूर हुईं 90 के दशक की ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौटी हैं। 2016 के मुंबई ड्रग केस में उनका नाम जुड़ा था।
इस वक्त की बड़ी खबर असम से है, जहां सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार ने गोमांस पर प्रतिबंध लगा दिया है।
बांगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा की कड़ी निंदा की है। उन्होंने चिन्मय दास की गिरफ्तारी की भी आलोचना की और धार्मिक हिंसा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता जताई। उनका यह बयान बांगलादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आया है।
संभल हिंसा को लेकर आज संसद में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सपा ने संसद में संभल हिंसा मुद्दा उठाने की मांग की। अदाणी विवाद और संभल हिंसा के मुद्दे पर विपक्ष ने दोनों सदनों में जोरदार विरोध किया।
भारत के बाद अब नेपाल में भी लॉरेंस गैंग के नाम से धमकियां दी जा रही हैं। नेपाल पुलिस ने धमकियां देने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जानिए लॉरेंस गैंग का डर नेपाल तक कैसे पहुंचा।
खंडवा में रैली के दौरान बीजेपी विधायक टी राजा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर सख्त बयान दिया। पीएम मोदी से जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग करते हुए उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की
प्रियंका गांधी के लोकसभा में शपथ ग्रहण के दौरान उनकी साड़ी ने सबका ध्यान खींचा। कोई इसे उनकी नई पहचान बता रहा है, तो कोई इंदिरा गांधी से तुलना कर रहा है। आखिर प्रियंका की साड़ी क्यों बनी चर्चा का विषय?
संभल हिंसा में हिंदूपक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके परिवार ने सरकार से सुरक्षा की मांग की है।
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ शुरू की। गेरुआ रंग में रंगे जनसैलाब और हिंदुत्व के नारों के साथ यह यात्रा कैसे सनातन क्रांति का हिस्सा बन रही है? देखिए पूरी रिपोर्ट।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की अमेरिका में गिरफ्तारी से जुड़े कई बड़े खुलासे हुए हैं। ये खुलासे भारत के लिए राहत और चुनौती दोनों लेकर आए हैं। रिपोर्ट देखिए
डिफेंस सेक्टर में DRDO को मिली बड़ी सफलता, ओडिशा के चांदीपुर से लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने X पर बधाई दी। देखें रिपोर्ट।