Haryana Jammu Kashmir Election Results Update: अब बड़ी खबर में बात होगी कि बीजेपी हरियाणा में सत्ता विरोधी लहर का सामना करते हुए कैसे तीसरी बार सत्ता तक पहुंच गई. इस सवाल का जवाब तलाशेंगे तो बीजेपी की असरदार रणनीति को समझेंगे. बीजेपी ने हरियाणा में बेहतरीन रणनीति बनाई. जमीन पर नेताओं ने जोरदार प्रचार किया. सरकार के कामों को लोगों तक पहुंचाया गया.
Haryana Election Results Update: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। उपचुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाया है, लेकिन समाजवादी पार्टी की प्रेशर पॉलिटिक्स ने उसे झटका देना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक- समाजवादी पार्टी ने बिना किसी गठबंधन की अंतिम मुहर लगाए करहल सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इससे कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं, जो पहले से ही उपचुनावों में सीट शेयरिंग को लेकर आगे बढ़ रही थी।
Haryana Jammu Kashmir Election Results Update: हरियाणा में बीजेपी ने लगाई हैट्रिक...दिल्ली बीजेपी दफ्तर में जश्न का माहौल...पीएम मोदी बोले- जनता ने खिलाया कमल...कांग्रेस पर लगाया जनता को गुमराह करने की कोशिश का आरोप....हरियाणा में मिली बड़ी जीत के बाद BJP मुख्यालय से बोले पीएम मोदी...हरियाणा की जनता ने खिलाया कमल...गीता की धरती पर विकास की जीत...
हरियाणा में कांग्रेस जीत से पहले ही जलेबी खाने में जुटी रही..और हरियाणा वालों ने बीजेपी को जीत की जलेबी खिला दी ? बीजेपी ने सिर्फ जीत ही दर्ज नहीं की..बल्कि 2014 और 2019 के मुकाबले ज्यादा बड़ी जीत हासिल की है. 2019 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 40 सीटें जीती थीं । 2024 में इनमें से 27 सीटें रिटेन कर ली हैं । यानी मौजूदा हर 3 में से 2 सीट जीत ली है । इसके अलावा 22 नई सीटें भी जीतीं हैं.
हरियाणा के चुनाव में किसने कैसी जलेबी बनाई...आपने देख लिया...अब मैं आपको ले चलता हूं...उन चुनावी नतीजों पर...जिनके ऊपर नजर सीमा पार से भी रखी जा रही थी...यानी जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव...10 साल बाद विधानसभा चुनाव में आए नतीजे क्या कुछ कह कह गए...ये भी आपको बताऊंगा...लेकिन पहले जम्मू कश्मीर चुनाव में उतरे कुछ खास किरदारों की PERFORMANCE देख लीजिए।
क्रिकेट में एक पावर हिटर होता है । टी-20 में उसकी जरूरत या तो शुरू के ओवरों में या अंतिम ओवरों में पड़ती है । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए ऐसे ही पावर हिटर साबित हुए । अंतिम ओवरों में उतरे और जबरदस्त पावर हिटिंग की । नतीजा आपके सामने है। बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए लगातार तीसरी बार हरियाणा के दंगल में कांग्रेस को पटखनी दे दी ।
Haryana Jammu Kashmir Election Result Update: हरियाणा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने जलेबी का नैरेटिव सेट किया, लेकिन उसका जादू नहीं चला और जलेबी का जश्न बीजेपी के ख़ाते में चला गया. कांग्रेस की कढ़ाई में जीत की जलेबी तली जा रही थीं...लेकिन जल्दबाजी में गरम जलेबी खाकर कांग्रेसी ऐसा फंसे ना तो पेट में पच पा रही...और ना ही उगल पा रहे हैं...
Taal Thok Ke: हरियाणा और जम्मू कश्मीर की चुनावी तस्वीर अब पूरी तरह से साफ हो गई. हरियाणा में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगा दी है. तो वहीं कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेस के गठबंधन के जम्मू-कश्मीर में जनादेश मिला है. लेकिन हर बार की तरह इस बार भी जब कांग्रेस की हार होन लगी तो सवालों कटघरे में फिर से चुनाव आयोग का डाटा आ गया. कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग नतीजों को देर से अपडेट कर रहा है. इसके साथ ही कांग्रेस ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन पर दबाव डाला जा रहा कि वो डेटा को देर से अपडेट करे. हालांकि चुनाव आयोग ने कांग्रेस के इन आरोपों को खारिज कर दिया.
मेवात में कांग्रेस की जीत. हरियाणा में बीजेपी 50 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस 34, इनेलो - 2, अन्य 4 सीटों पर आगे हैं. हरियाणा में पलटा खेल, BJP की जोरदार वापसी. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी हरियाणा में आगे है. 90 विधानसभा सीटों में से एक सीट गढ़ी सांपला किलोई काफी अहम है, क्योंकि इस सीट से कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को अपना उम्मीदवार बनाया है. जम्मू कश्मीर चुनाव में 90 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू. जिसके बाद आज ये तय हो जाएगा कि घाटी में महबूबा मुफ्ती, फारुख अब्दुल्ला, राहुल गांधी की कांग्रेस या फिर BJP सत्ता में आएगी कि नहीं. कांग्रेस दफ्तर पर जश्न शुरू.
Haryana Election Results Update: BJP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा. हरियाणा में पलटा खेल, BJP की जोरदार वापसी. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी हरियाणा में आगे है. जम्मू कश्मीर में भी कांग्रेस रुझानों में आगे. क्या BJP को सपोर्ट करेगी PDP? 90 विधानसभा सीटों में से एक सीट गढ़ी सांपला किलोई काफी अहम है, क्योंकि इस सीट से कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को अपना उम्मीदवार बनाया है. जम्मू कश्मीर चुनाव में 90 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू. BJP की धमाकेदार शुरुआत.
Haryana Election Results Update: हरियाणा में कांग्रेस ने पलटा खेल. 90 विधानसभा सीटों में से एक सीट गढ़ी सांपला किलोई काफी अहम है, क्योंकि इस सीट से कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को अपना उम्मीदवार बनाया है. जम्मू कश्मीर चुनाव में 90 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू. BJP की धमाकेदार शुरुआत. जिसके बाद आज ये तय हो जाएगा कि घाटी में महबूबा मुफ्ती, फारुख अब्दुल्ला, राहुल गांधी की कांग्रेस या फिर BJP सत्ता में आएगी कि नहीं. कांग्रेस दफ्तर पर जश्न शुरू.