कटिहार के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना विपक्षी नेताओं पर तीखा तंज कसा. वहीं, पप्पू यादव ने कहा कि बाढ़ के समय पीड़ित परिवारों को सिर्फ घोषणाओं की नहीं, बल्कि तत्काल जमीन पर राहत और मदद की जरूरत है.
वैशाली में मृतक ठेकेदार राम नरेश राय के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ रहे अपराध और छात्रों के समर्थन में एक दिवसीय भूख हड़ताल करने का बड़ा ऐलान किया है. पप्पू यादव ने कहा कि 16 अगस्त को वह पटना के गर्दनीबाग में अनशन पर बैठेंगे.
MP Pappu Yadav Video: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की दिल्ली स्थित आवास बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रविवार को भारी हंगामा देखने को मिला. बातचीत के बीच अचानक एक युवक भीड़ से निकलकर आगे आया और सांसद को निशाना बनाते हुए उन पर जूता फेंक दिया. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद पप्पू यादव के समर्थकों ने आरोपी को तुरंत धर दबोचा.
MP Pappu Yadav: भागलपुर में पप्पू यादव ने एक बार फिर सनातन को लेकर बड़ा बयान दिया है. साथ वह अपने ऊपर हो रहे FIR और संत द्वारा इनाम रखे जाने को लेकर भी खूब गरजे. पप्पू यादव ने कहा कि हम हर हाल में सनातन बचा कर रहेंगे, चाहे मेरा गर्दन क्यों न कट जाये. हम 16 साल की उम्र से प्रताड़ित हो रहे है. हम इन चीजों से नहीं डरते हैं. अगर सनातन को बचाना जुर्म है, तो हम यह जुर्म करते रहेंगे, जो मुझ पर इनाम रख रहे हैं, क्या वह भी चंदा चोरी का पैसा है. इसका भी जवाब देना होगा.
MP Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध और हाफ एनकाउंटर को लेकर सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल सकता है. इस सरकार में गरीब मारा जा रहा है, जाति के नाम पर नफरत फैलाया जा रहा है. इस सरकार में माफिया, नेता, अपराधी और अधिकारी को बचाया जा सकता है.
MP Pappu Yadav Video: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भरत तिवारी के परिवार को 50000 रुपए की राशि दी है और 50,0000 रुपए की अतिरिक्त मदद करने की घोषणा की. सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, तब पुलिस की राइफलों में जंग लगी रहती थी. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या नीतीश कुमार अपराधियों को संरक्षण देते थे? उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार में हो रहे कई एनकाउंटर फर्जी हैं.
MP Pappu Yadav Video: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव अपने अनूठे अंदाज को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. आर्थिक तंगी से जूझ रहे कलाकार की प्रतिभा से सांसद इस कदर प्रभावित हुए कि उन्होंने आर्टिस्ट को हारमोनियम गिफ्ट कर दिया. जैसे ही कलाकार को नया हारमोनियम मिला, उसने विरहा गीत की ऐसी दर्द भरी प्रस्तुति दी, कि पप्पू यादव खुद को रोक न पाए. हारमोनियम पर ऐसी तान छेड़ी कि वीडियो सोशल पर कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया. रिपोर्ट: संतोष नायक
Purnia MP Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव ने कहा कि करीब हर 20 मिनट में एक मौत हो रही है, कोई भी सुरक्षित नहीं है, समाज भी संघर्ष नहीं करता है, अब देश में वो बात नहीं रही. अच्छी परिस्थिति नहीं है, हमें उम्मीद नहीं लगता है कि 2027-28 आते-आते आम लोगों की जिंदगी बच पाएगी.
MP Pappu Yadav: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई मौत पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी. पप्पू यादव ने प्रिंस यादव की मौत का जिम्मेदार सिस्टम को ठहराया है. उन्होंने इस मामले की गंभीरता से जांच की मांग भी. आइए सुनते हैं कि इस मामले पर सांसद पप्पू यादव ने क्या कहा.
MP Pappu Yadav Video: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 14 मई, 2026 दिन गुरुवार को भागलपुर के विक्रमशिला सेतु का स्टीमर से निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधा. पप्पू यादव ने कहा कि वाह रे! कानून...सरकार के पास क्या इतना पैसा नहीं है कि वह ये काम करवा सके.
MP Pappu Yadav: पप्पू यादव ने विपक्षी दलों की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बिहार में कई बड़ी घटनाएं हुईं, लेकिन विपक्ष सड़क पर नहीं उतरा. उन्होंने कहा कि नीट छात्र की मौत, बच्ची से रेप और बड़े साइक्लोन जैसी घटनाओं पर भी विपक्ष सक्रिय नहीं दिखा.
MP Pappu Yadav Video: सांसद पप्पू यादव पूर्णिया के जलालगढ़ स्थित एक निजी विद्यालय में बच्चों के बीच भगवान और जन्म लेने की वजह पर बच्चों से संवाद किया. पप्पू यादव ने कहा कि आप इस पृथ्वी पर क्यों आए हैं? भगवान ने आपको क्यों भेजा है? इसका कोई मकसद है? इसी मकसद को पूरा करने के लिए हम सब इस धरती पर आए हैं. पप्पू यादव का यह अंदाज बच्चों को भी काफी पसंद आया. आप भी देखिए पूर्णिया सांसद का शिक्षक वाला यह अंदाज.
MP Pappu Yadav Video: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पप्पू यादव ने एक नया फॉर्मूला दिया है. साथ ही बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा है. बीजेपी से मुख्यमंत्री बनाने पर उन्होंने कहा कि 2 साल निशांत और 2 साल बीजेपी मिलकर चला लें. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अभी 3 हजार से 3500 तक में सिलेंडर मिल रहा है, स्कूल के हॉस्टल बंद हो रहे हैं, होटल बंद हो रहे हैं. इस पर बात होनी चाहिए.
MP Pappu Yadav on Nitish Kumar: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर भारतीय जनता पार्टी पर तगड़ा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश के इर्द-गिर्द आस्तीन के सांप हैं, सीएम साजिश के शिकार हुए हैं.
Purnea News: सांसद पप्पू यादव मंगलवार को अचानक बीमार पड़ गए. इसकी जानकारी उनके सचिव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. साथ ही झारखंड के साथ हेल्थ मिनिस्टर इरफान अंसारी ने भी सांसद के परिवार वालों से फोन पर बातचीत कर हालचाल लिया.
MP Pappu Yadav Video: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा हटा ली गई है. इधर सहरसा दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सच के साथ खड़े रहने की मुझे सजा दी गई है और बदले की भावना से सुरक्षा व्यवस्था हटाई गई. उन्होंने कहा कि यह साजिश लंबे समय से चल रहा है. लॉरेंस के समय सुरक्षा मिली फिर बाद में हटा लिया गया... फिर Y प्लस सुरक्षा दी गई उसे भी हटा लिया गया. राजनीति में इतना कायरपन और इतना अधिक बदले की भावना से काम करना हमने कभी नही देखा. हम सच बोलते हैं कोई झूठ नहीं बोलते हैं और किसी निजी व्यक्ति का नाम हम राजनीति में नहीं लेते हैं. रिपोर्ट: विशाल
MP Pappu Yadav News: दिल्ली में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की. इस मुलाकात में उन्होंने स्पीकर से क्या-क्या बातचीत की, इसकी सारी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शेयर किया.
Patna News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मैं नीतीश जी का सम्मान करता हूं, जिनको जिम्मेदारी सुरक्षा की मिली है. वह हर दिन गाली गलौज करते हैं. बिलाल ने हत्या किया है मेरे पास प्रूफ है फिर भी पुलिस कुछ नहीं कर रही है, कोई भी बच्ची सुरक्षित नहीं है. बच्ची का अपहरण हो रहा है.
Pappu Yadav Bail News: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को कानूनी मोर्चे पर आज बड़ी राहत मिली है. पटना की एक विशेष अदालत ने सांसद को तीन अलग-अलग आपराधिक मामलों में नियमित जमानत दे दी है.
MP Pappu Yadav: कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को सोची-समझी राजनीतिक कार्रवाई बताते हुए इसे विपक्ष की आवाज दबाने की साजिश करार दिया. पप्पू यादव के समर्थक संजय यादव ने आरोप लगाया कि सरकार सत्ता संरक्षित अपराधियों को बचाने के लिए विरोध की आवाज को दबा रही है.
MP Pappu Yadav Video: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के पटना के मंदिरी स्थित आवास पर 6 फरवरी, 2026 शुक्रवार की रात पुलिस की टीम पहुंची है. बिहार पुलिस सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पहुंची है.
MP Pappu Yadav: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के पटना के मंदिरी स्थित आवास पर शुक्रवार की रात पुलिस की टीम पहुंची है. बिहार पुलिस सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पहुंची है.