Niwari District: शहडोल के ड्राई फ्रूट्स, मऊगंज के टेंट के बाद अब निवाड़ी जिले से भी एक अजब गजब घोटाला सामने आया है, जहां दो कमरों की पुताई के लिए अच्छी खासी रकम का बिल लगाया गया है.
Niwari District: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में खाद की समस्या से किसान परेशान नजर आ रहे हैं, खाद नहीं मिलने से किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है. किसानों ने पृथ्वीपुर कस्बे के फब्बारे तिराहे के पास सड़क पर लेटकर जाम लगा दिया. किसानों का कहना है कि वह लंबे समय से खाद कि लिए परेशान हो रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या को दूर नहीं किया गया. फिलहाल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवा पाया.
Niwari District: निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में दो युवकों ने एक युवक के साथ की जमकर मारपीट की. जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के फुब्बारे चौराहे के सामने का है. जहां दो युवक एक युवक के साथ जमकर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि मारपीट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई और यह वीडियो वायरल हो गया.
बुंदेलखंड (Bundelkhand) अंचल के निवाड़ी (Niwari) जिले में एक अनोखा गांव है, जहां 39 सालों से किसी ने भी थाने का मुंह का तक नहीं देखा है, क्योंकि यहां कोई वाद विवाद होता ही नहीं है, इसलिए न तो यहां के लोग थाने जाते हैं और न ही यहां पुलिस आती है.
कोरोना कर्फ्यू में बिना मास्क के बेवजह घूमने पर पुलिस अनोखी सजा दे रही है.