Shoepur News-श्योपुर में कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में जहर खाने वाले बुजुरग की मौत के बाद समाज को लोगों और परिजनों चक्काजाम कर हंगामा किया. इस मामले में प्रदर्शन के बाद कलेक्टर ने तहसीलदार मनीषा मिश्रा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. साथ ही मृतक परिजनों को मदद और बेटे को नौकरी का आश्वासन भी दिया गया है. करीब 4 घंटे चला प्रदर्शन कलेक्टर के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ.
Fertilizer Shortage: श्योपुर जिले में खाद की किल्लत से किसान परेशान नजर आ रहे हैं, कड़ाके की ठंड में भी किसान खाद के लिए लाइनों में लगे हुए हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रहा है.
Sheopur District: मध्य प्रदेश के कई जिलों में अभी भी भी खाद की किल्लत साफ दिख रही है. श्योपुर जिले में खाद की समस्या से परेशान किसानों ने चक्काजाम कर दिया. इस दौरान काफी देर तक हंगामा मचा रहा.
Sheopur News: कूनो नेशनल पार्क के चीते अब पार्क से निकलकर श्योपुर जिले के गांवों में पहुंच रहे हैं, चीता गामिनी ने तो एक गांव में पहुंचकर गाय के बछड़े का शिकार किया है, जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए हैं.
Sheopur District Weather: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में भारी बारिश का दौर जारी है. लगातार हो रही बारिश से जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे बंद हो गया है. बताया जा रहा है कि यहां पुलिया टूट गई है.
Sheopur District: मध्यप्रदेश के कॉलेजों से एक बार फिर नकल करने का मामला सामने आया है. श्योपुर जिले के विजयपुर कॉलेज में चल रहे एग्जाम में छात्र नकल करते हुए पकड़े गए हैं. बताया जा रहा है कि नकल करने वाले 8 छात्रों को पकड़ा गया है.
Fertilizers: श्योपुर जिले में खाद का संकट लगातार गहराता जा रहा है, श्योपुर जिले में सुबह से ही किसानों के साथ-साथ उनकी परिवार की महिलाएं भी खाद के लिए लाइन में लगी नजर आ रही हैं. एक तरफ सरकार खाद की आपूर्ति कराने की बात कह रही है, लेकिन दूसरी तरफ किसान खाद के लिए परेशान नजर आ रहा है. इस तरह की तस्वीरें प्रदेश के दूसरे कई जिलों से आ चुकी हैं.
Sheopur Vidhan Sabha Seat: श्योपुर विधानसभा सीट पर पिछले 30 सालों से बीजेपी कांग्रेस यहां हैट्रिक नहीं लगा पाई है. 2018 में यहां कांग्रेस ने बाजी मारी थी.
लंबे समय से जिले में चल रहे नशे के कारोबार पर पुलिस ने धड़पकड़ की है.