UP Assembly elections: गाजियाबाद में संघ और भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम क्षेत्र की समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक है. यह बैठक सरकार, संगठन और संघ के बीच बेहतर तालमेल बिठाने और आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रणनीतिक खाका तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित हो रही है.
UP Assembly Elections: 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में इस बार सपा बदली हुई रणनीति से चुनाव में उतरने का प्लान कर रही है. सपा का बड़े गठबंधन के साथ साथ संगठन को मजबूत करने के लिए छोटे दलों पर भी फोकस होगा.
UP Assembly Elections: पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस रणनीति बना रही है. संगठन को मजबूत करने के लिए क्रांग्रेस ने कमर कस ली है.यूपी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित हो गई है. 10 जिलों में जिला,शहर कार्यकारिणी घोषित हो गई है.
Akhilesh Yadav gives evidence of voter list tampering to EC: चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट से समाजवादी पार्टी के समर्थकों और आम जनता के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने के इल्जाम पर जवाब तलब किए जाने के बाद सपा प्रमुख अखिलेख यादव ने चुनाव आयोग को अपने इल्जामों के सपोर्ट में दस्तावेज भेजे हैं.
जानिए गुजरात चुनाव से पहले देश के आखिरी गांव कुरन के लोगो के 'मन की बात'. पूरी जानकारी के लिए देखे यह वीडियो.
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र खत्म हो चुका है. इसी बीच बीजेपी के दो विधायकों का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मोबाइल पर ताश खेलते दिख रहे हैं और एक अन्य बीजेपी विधायक तंबाकू खाते हुएनज़र आ रहे हैं. सपा ने वीडियो दिखाते हुए बीजेपी और योगी सरकार पर निशाना साधा है.
यूपी से इस वक्त की बड़ी खबर. सूत्रों के मुताबिक, सतीश महाना का स्पीकर बनना तय. सतीश विधानसभाध्यक्ष बनाए जा सकते हैं.
डॉ. मसूद ने पत्र लिखकर कहा, ''मेरे कई बार चेतावनी देने पर भी चंद्रशेखर रावण को अपमानित किया गया. जिससे नाराज होकर दलित वोट गठबंधन से टक्कर बीजेपी में चला गया और गठबंधन को नुकसान हुआ. आपने तथा अखिलेश ने सुप्रीमो कल्चर को अपनाते हुए संगठन को दरकिनार कर दिया.
यूपी विधान सभा चुनाव (UP Assembly Elections) के बाद सपा एक बार फिर से अगले चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. आने वाले विधान परिषद चुनाव (UP legislative Council Election) में सपा ने यादवों को फिर से साधने की कोशिश की है. MLC के लिए इस बार कई यादवों को टिकट दिया गया है.
कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब (Hijab) का मुद्दा इस बार यूपी विधान सभा चुनाव (UP Election 2022) में भी हावी रहा. सभी राजनीतिक दलों ने इस मुद्दे का जमकर इस्तेमाल किया. हालांकि, चुनाव खत्म होते ही यह मुद्दा भी शांत हो गया.
उत्तर प्रदेश चुनाव के आज नतीजों का दिन है. राज्य की 403 विधानसभा सीटों पर मतगणना की गई. जनता दल यूनाइटेड ने भी यूपी की 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे. इन सबके बीच जौनपुर की मल्हनी सीट पर सबकी निगाहें टिकी थीं.
प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव में बीजेपी के पक्ष में बहुत अच्छे नतीजे आएंगे. चार राज्यों में सरकार बनने जा रही है, उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीटें मिल रही है. वहीं पंजाब में भी इस बार हम कुछ सीट ला रहे हैं. वहीं हमारा वोट प्रतिशत भी बढ़ेगा.
RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) में समाजवादी पार्टी की शानदार जीत और अखिलेश यादव की मुख्यमंत्री के रूप में वापसी की सोमवार को भविष्यवाणी की.
सन ऑफ मल्लाबह मुकेश सहनी (Son Of Mallah Mukesh Sahani) बीजेपी के खिलाफ लगातार आग उगल रहे हैं. बिहार विधान परिषद चुनाव (Bihar MLC Election) में भी मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने सभी सीटों पर अपने कैंडिडेट उतार दिए हैं. इस बीच अपने विधान पार्षद टर्म के पूरा होने के सवाल पर मुकेश सहनी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बीजेपी उनके साथ छह साल के एमएलसी वाले टर्म का वादा पूरा करेगी, अगर ऐसा नहीं होता है तो आगे का रास्ता देखेंगे.
बिहार विधान परिषद चुनाव (Bihar MLC Election) को लेकर सियासत लगातार गरमाती जा रही है. विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने सभी सीटों पर एमएलसी चुनाव लड़ने की घोषणा की है. बता दें कि मुकेश सहनी लगातार बीजेपी पर (Mukesh Sahani on BJP) हमले बोल रहे हैं.
बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) बीजेपी से खफा हैं. सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी (Son Of Mallah Mukesh Sahani) लगातार बीजेपी पर हमले बोल रहे हैं. मुकेश सहनी ने कहा कि अगर लालू जी की बात मान लेता तो सरकार नहीं बनती. सोच समझकर बोलें, मेरे दम पर सब मंत्री बने हैं.
अगर बीजेपी यह चुनाव जीतती है तो 21 साल में ऐसा पहली बार होगा जब कोई एक पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में आएगी. वहीं, खबर मिल रही है कि सटोरियों ने बीजेपी और सपा पर ही बोली लगाई है. बसपा, आप या कांग्रेस को कोई खास भाव नहीं मिल रहा. बसपा को 15 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है...
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के सातवें चरण के लिए वोटिंग हो रही है. अंतिम चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है. यूपी सरकार में मंत्री गिरिश यादव ने जौनपुर में अपना वोट डाला. Zee UP/UK से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि इस बीजेपी 300 के पार. साथ ही कहा कि जौनपुर की सभी विधानसभा सीट पर इसबार बीजेपी का ही पर्चम लहराएगा. देखें वीडियो...
UP Election 2022 7th Phase Voting Live: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के सातवें चरण के मतदान हो रहे हैं. अंतिम चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है. तमाम मंत्री, प्रत्याशी सुबह से ही मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं. ऐसे में केंद्रीय मंत्री और अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में बूथ पर पहुंचकर अपना वोट डाला. उन्होंने कहा कि 2017 की ही तरह इसबार भी भाजपा की उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी.
अगर जनता 8 बार से लगातार उन्हें विधायक के तौर पर चुन रही है, तो आजमगढ़ का कायाकल्प हो जाना चाहिए था. जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार रही है, विकास नहीं हुआ क्या? ये पांच साल में इन्होंने क्या विकास किया? सपा की सरकार बनी तो आजमगढ़ में हवाई पट्टी बनी...
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के सातवें चरण के लिए वोटिंग हो रही है. अंतिम चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है. ऐसे में हमारे रिपोर्टर आपको पल-पल की चुनावी अपडेट लगातार दे रहे हैं. Zee UP/UK ने बीजेपी से स्वर्गीय विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय से सातवें चरण को लेकर खास बातचीत की है. उन्होंने कहा कि इस बार वो आतंकवादी को खत्म करने के लिए चुनावी मैदान में उतरी हैं.
UP Election 2022 7th Phase Voting Live: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के सातवें चरण के मतदान हो रहे हैं. अंतिम चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है. ऐसे में वाराणसी के रोहनिया विधानसभा सीट पर बीजेपी की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने सुनील पटेल, सपा की सहयोगी अपना दल (कमेरावादी) ने अभय पटेल, बसपा ने अरुण सिंह पटेल और कांग्रेस ने राजेश्वर पटेल को प्रत्याशी बनाया है. अपना दल की अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल है. वहीं इनकी मां कृष्णा पटेल समाजवादी पार्टी के साथ हैं. ऐसे में इस बार मां और बेटी आमने-सामने हो गई हैं.