Ukraine Attacks Moscow: 'आग से खेल रहा यूक्रेन', रूसी सीमा में घुसने के बाद मॉस्को पर किया अब तक का सबसे बड़ा अटैक
Advertisement
trendingNow12394413

Ukraine Attacks Moscow: 'आग से खेल रहा यूक्रेन', रूसी सीमा में घुसने के बाद मॉस्को पर किया अब तक का सबसे बड़ा अटैक

Russia Ukraine War: 

Ukraine Attacks Moscow: 'आग से खेल रहा यूक्रेन', रूसी सीमा में घुसने के बाद मॉस्को पर किया अब तक का सबसे बड़ा अटैक

Russia Ukraine War News:  यूक्रेन ने बुधवार को मास्को पर कम से कम 11 ड्रोन से हमला किया, जिन्हें एयर डिफेंस ने मार गिराया. रूसी अधिकारियों के मुताबिक फरवरी 2022 में यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से राजधानी पर यह सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक था.

यह युद्ध, मुख्यतः पूर्वी यूक्रेन के खेतों, जंगलों और गांवों में तोपखाने और ड्रोन से चल रहा था. 6 अगस्त को युद्ध और बढ़ गया जब यूक्रेन ने हजारों सैनिकों को सीमा पार कर रूस के पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र में भेज दिया.

महीनों से यूक्रेन ने दुनिया के दूसरे सबसे बड़े तेल निर्यातक रूस की रिफाइनरियों और एयर फील्ड पर ड्रोन से निशाना साध रहा है और ये हमले रूसी बलों के लिए नुकसानदायक भी साबित हुए हैं. फिर भी 21 मिलियन से ज़्यादा की आबादी वाले मॉस्को क्षेत्र पर बड़े ड्रोन हमले कम ही हुए हैं.

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिसट्म ने रूसी क्षेत्र में कुल 45 ड्रोन नष्ट कर दिए, जिनमें मॉस्को क्षेत्र में 11, ब्रायंस्क के सीमावर्ती क्षेत्र में 23, बेलगोरोद क्षेत्र में छह, कलुगा क्षेत्र में तीन और कुर्स्क क्षेत्र में दो ड्रोन शामिल हैं।

'दुश्मन के हमलों को किया नाकाम'
मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि कुछ ड्रोन को पोडोल्स्क शहर के ऊपर मार गिराया गया। मॉस्को क्षेत्र का यह शहर क्रेमलिन से लगभग 38 किमी (24 मील) दक्षिण में है।

सोब्यानिन ने बुधवार की सुबह टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा, 'यह मॉस्को पर ड्रोन का इस्तेमाल करके हमला करने का अब तक का सबसे बड़ा प्रयास था लेकिन मॉस्को की जो सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई थी, उसने दुश्मन के यूएवी के सभी हमलों को सफलतापूर्वक विफल करना संभव बना दिया.'

मॉस्को में गतिविधियां रहीं सामान्य
मॉस्को के मुख्य मार्गों, राजधानी के कैफे, रेस्तरां और दुकानों में सामान्य गतिविधियां रहीं और चिंता का कोई संकेत नहीं देखा. इस बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन में चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग से मुलाकात की.

नाम न बताने की शर्त पर रॉयटर्स से बात करने वाले दो रूसी नागरिकों ने कहा कि नाकाम किए गए ड्रोन हमले से बस यह पता चलता है कि मॉस्को अब कितनी अच्छी तरह से सुरक्षित है, और यूक्रेन कुर्स्क और मॉस्को दोनों में रूस पर हमला करके 'आग से खेल रहा है.'

इस बीच रूस पूर्वी यूक्रेन में आगे बढ़ रहा है, जहां उसका लगभग 18% क्षेत्र पर नियंत्रण है. वहीं कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के आक्रमण को रोकने के लिए संघर्ष कर रहा है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से रूसी क्षेत्र पर सबसे बड़ा विदेशी हमला है.

Trending news