चीनी शहर वेनझोउ में क्रिसमस आयोजन पर प्रतिबंध
Advertisement
trendingNow1242711

चीनी शहर वेनझोउ में क्रिसमस आयोजन पर प्रतिबंध

छात्रों का ध्यान पारंपरिक चीनी उत्सवों पर केंद्रित करने का हवाला देते हुए चीन के एक शहर में स्कूलों और प्ले स्कूलों में सभी तरह के क्रिसमस आयोजनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। मामला झेजियांग प्रांत के वेनझोउ शहर का है और इसके मुताबिक, फैसले का अर्थ चीन के पारंपरिक त्योहारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूलों को दिशा निर्देश देना है।

बीजिंग : छात्रों का ध्यान पारंपरिक चीनी उत्सवों पर केंद्रित करने का हवाला देते हुए चीन के एक शहर में स्कूलों और प्ले स्कूलों में सभी तरह के क्रिसमस आयोजनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। मामला झेजियांग प्रांत के वेनझोउ शहर का है और इसके मुताबिक, फैसले का अर्थ चीन के पारंपरिक त्योहारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूलों को दिशा निर्देश देना है।

शहर के शैक्षणिक प्रशासन द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, ‘कोई भी माध्यमिक स्कूल, प्राथमिक स्कूल या प्ले स्कूल क्रिसमस थीम पर आधारित कोई गतिविधि या आयोजन नहीं कर सकते।’ उन्होंने कहा कि इसका निरीक्षण भी किया जाएगा।

सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने शहर के शैक्षणिक ब्यूरो झेंग शानझोंग का हवाला देते हुए कहा कि क्रिसमस आयोजन पर प्रतिबंध का उद्देश्य पश्चिमी त्योहारों को प्रतिबंधित करना नहीं है बल्कि स्कूलों में चीनी त्योहारों के बजाय पश्चिमी त्योहारों के प्रति जुनून को की धारा को बदलना है।

उन्होंने कहा कि स्कूलों का यह दायित्व बनता है कि वे बच्चों को पारंपरिक त्योहारों जैसे कि लैंटर्न फेस्टीवल (प्रकाश उत्सव), ड्रैगन बोट फेस्टीवल (ड्रैगन नौका उत्सव) और लूनार न्यू ईयर (चंद्र नया वर्ष) का अर्थ समझाएं।

Trending news