Egypt Pyramids: क्या पिरामिडों के जरिए स्वर्ग जाना चाहते थे मिस्र के राजा, रहस्य अब भी कायम
Advertisement
trendingNow11850974

Egypt Pyramids: क्या पिरामिडों के जरिए स्वर्ग जाना चाहते थे मिस्र के राजा, रहस्य अब भी कायम

Egypt pyramids: मिस्र में ही पिरामिड क्यों बनाए गए और उसके पीछे की वजह क्या थी. उसे समझने के लिए हमें हजारों साल पीछे चलना होगा. शोधकर्ताओं के मुताबिक मिस्र के राजा स्वर्ग तक पहुंचने के लिए पिरामिड संरचना को बेहतर मानते थे लेकिन कुछ शोधकर्ताओं का कहना है कि कब्रों के लुटेरों से हिफाजत मुख्य मकसद था.

Egypt Pyramids: क्या पिरामिडों के जरिए स्वर्ग जाना चाहते थे मिस्र के राजा, रहस्य अब भी कायम

Egypt pyramids Mystery: पिरामिड का रहस्य अभी भी बरकरार है. आखिर मिस्र में इसके बनाए जाने के पीछे की वजह क्या थी और कब इन्हें बनाने का काम शुरू किया गया. यही नहीं मिस्र में ही पिरामिड बनाने की वजह क्या थी. इजिप्ट में पहला पिरामिड फैरो जोसर के समय 4700 साल पहले बना था. उसके करीब एक हजार साल बाद 3500 ईसा पूर्व में अह्मोज 1 के शासन में पिरामिड(egypt pyramid,) बनाया गया. उसके बाद से इजिप्ट के राजाओं को भूमिगत मकबरे में फैरो यानी राजाओं को दफनाने का काम शुरू हुआ.सवाल यह कि पिरामिड (egypt pyramid in hindi)के पीछे मकसद क्या था. मिस्र के शोधकर्ताओं के मुताबिक राजाओं को लगता था कि पिरामिड वे सीढ़ी हैं जिनकी मदद से वो स्वर्ग में दाखिल हो सकते थे.

2700 से 1500 बीसी तक पिरामिडों का निर्माण

इजिप्ट में पिरामिड(egypt pyramid inside) बनाने की ज्यादातर काम 2700 ईसापूर्व से लेकर 1500 ईसा पूर्व तक हुआ. यह स्टोनहेंगे के समय काल से संबंध रखता है जो आज से करीब चार से पांच हजार साल पुराना है. लेकिन ये पिरामिड पहले के जितने प्राचीन रचनाएं हैं उनसे पुरानी है. पार्थेनॉन को 447 बीसी, 220 बीसी में ग्रेट वॉल ऑफ चीन और रोम के क्लासम को 80 एडी में बनाया गया था. हालांकि तुर्की का नियोलिथिक मंदिर गॉबकेली टेपे करीब 11 से 12 हजार साल पुराना है.जोजर के पिरामिड(egypt pyramids history) को 6 स्तरों में बनाया गया है. इसे पहले आयत का आकार दिया गया था जिसे मस्तबा (अरेबिक शब्द जिसका मतलब बेंच होता है) कहा जाता था. इम्होटेप को आमतौर पर मिस्र में पत्थर से निर्माण करने वाला पहला वास्तुकार माना जाता है और उन्हें जोसर के स्टेप पिरामिड परिसर के निर्माण का श्रेय दिया जाता है. कोलंबिया विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर मार्क वान डी मिरोप ने बताया कि वहां एक शिलालेख है उनके नाम को जोसर के साथ जोड़ दिया गया जिसमें उन्हें मूर्तिकारों का प्रमुख कहा जाता है. 

fallback

पिरामिड बनाए जाने पर रहस्य बरकरार

शोधकर्ता अभी भी अनिश्चित हैं कि फैरो यानी राजाओं ने  खुद को दफनाने के लिए पिरामिडों (egypt pyramid mummy) का चुनाव क्यों किया. इसकी एक वजह कब्र लुटेरों के खिलाफ अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करना हो सकता है. मिस्र के वैज्विञानिक रेग क्लार्क अपनी किताब सिक्योरिंग इटरनिटी: एंशिएंट इजिप्टियन टॉम्ब प्रोटेक्शन फ्रॉम प्रागैतिहासिक टू द पिरामिड्स में लिखा है कि पहले  लुटेरों ने फिरौन की कम ऊंचाई वाली मस्तबा कब्रों को ऊपर से घुसकर लूट लिया था.स्टेप पिरामिड (egypt pyramid images) के जरिए कब्रों की हिफाजत को बेहतर उपाय माना गया. मिस्र वैज्ञानिकों  के मुताबिक पिरामिड राजा के लिए आकाश में चढ़ने के लिए एक प्रकार की सीढ़ी बनाने का काम करता था. लेकिन क्लार्क का कहना है कि इस तरह की संरचना का मकसद सिर्फ और सिर्फ कब्रों को सुरक्षित रखना था.

Trending news