ब्रिटेन में भारतीय मूल की लड़कियां करवा रहीं दूल्हों की जासूसी
Advertisement
trendingNow1267271

ब्रिटेन में भारतीय मूल की लड़कियां करवा रहीं दूल्हों की जासूसी

ब्रिटेन में भारतीय मूल के परिवारों में लड़कियों की शादी से पहले दूल्हों के बारे में पता करने के लिए जासूसों की सेवा लेने का चलन बढ़ गया है।

लंदन: ब्रिटेन में भारतीय मूल के परिवारों में लड़कियों की शादी से पहले दूल्हों के बारे में पता करने के लिए जासूसों की सेवा लेने का चलन बढ़ गया है।

ब्रिटेन आधारित कंपनियों का दावा है कि भारतीय उपमहाद्वीप से जुड़े परिवारों की ओर से शादी से पहले सेवा लिए जाने की मांग बढ़ गई है। ‘लॉयन इनवेस्टीगेशंस’ के निदेशक राज सिंह ने बताया कि पृष्ठभूमि की जांच को लेकर खर्च की 100 पाउंड से 4,500 पाउंड तक लिए जाते हैं।

उन्होंने समाचार पत्र ‘द टाइम्स’ से कहा, ‘इनमें कई बातें शामिल होती हैं। कभी कभार यह पता किया जाता है कि लड़का कौन-सी कार चलाता है या वह कितनी शराब पीता है।’ 54 वर्षीय सुखदेव मल्होत्रा ने अपने होने वाले दामाद के बारे में पता करने के लिए सिंह की सेवाएं ली है।

मल्होत्रा ने कहा, ‘मैंने इनकी सेवाएं ली क्योंकि मुझे इसको लेकर निश्चिंत होना था कि लड़के के बारे में सबकुछ ठीक है। जब पहली बार हम लड़के के परिवार वालों से मिले तो कुछ अच्छा महसूस नहीं हुआ क्योंकि वे इंग्लैंड में हमारी जिंदगी और मेरी बेटी की कमाई में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे थे।’

Trending news