Russia Ukraine War: पुतिन के गुरु ने कर दी दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी! रूस यूक्रेन युद्ध पर कही ये बड़ी बात
Advertisement
trendingNow11488683

Russia Ukraine War: पुतिन के गुरु ने कर दी दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी! रूस यूक्रेन युद्ध पर कही ये बड़ी बात

Russia News:अलेक्जेंडर दुगिन ने कहा कि चल रहा युद्ध रूस और यूक्रेन के बीच नहीं है. यह दो राष्ट्रों के बीच की लड़ाई नहीं है, मुख्य संघर्ष मनुष्य और बुरी शक्ति के बीच है जो हर देश, हर संस्कृति और हर व्यक्ति पर हमला करती है.

Russia Ukraine War: पुतिन के गुरु ने कर दी दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी! रूस यूक्रेन युद्ध पर कही ये बड़ी बात

Russia Ukraine War News: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक प्रमुख सहयोगी अलेक्जेंडर दुगिन ने कहा कि यूक्रेन के साथ चल रहा युद्ध तब समाप्त हो जाएगा जब मास्को इसे जीत लेगा, और यदि नहीं, तो दुनिया नष्ट हो जाएगी. उन्होंने एक भारतीय टीवी चैनल के साथ इंयरव्यू के दौरान यह बात कही. बता दें दुगिन को पुतिन के गुरु या 'पुतिन के मस्तिष्क' के रूप में भी जाना जाता है.

दुगिन ने कहा, ‘दो संभावनाएं हैं. पहली, यह (युद्ध) उस क्षण समाप्त होगा जब हम जीतेंगे (और). हालांकि यह बहुत आसान नहीं है. और दूसरी संभावना यह है कि यह लड़ाई दुनिया के अंत के साथ समाप्त होगी. या तो हम जीतेंगे, या दुनिया नष्ट हो जाएगी.’

इस बार रूस दुश्मन से पराजित नहीं होगा
पुतिन के सहयोगी ने कहा, ‘मुझे पूरा यकीन है (कि) इस बार रूस दुश्मन से पराजित नहीं होगा. हम जीत के अलावा युद्ध के अंत में किसी अन्य समाधान को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसमें हमारे सभी लोग, हमारे राज्य, हमारे राष्ट्रपति पूरी तरह से एक रहा हैं.’

दुगिन ने 'यूक्रेनी आतंकवादियों' के हाथों अपनी बेटी की मौत की याद में आयोजित एक कार्यक्रम के इतर विशेष बातचीत में यह बात कही.  दरिया डुगिना, उनकी बेटी, आज 30 साल की हो गई होती अगर वह एक आतंकवादी हमले में नहीं मारी जाती. बेटी की मौत पर भावुक दुगिन ने कहा कि अगर आतंकवादी उसकी बेटी के बजाय उसे मारना चाहते, तो उसे दो बार मरना अच्छा लगता.

युद्ध रूस और यूक्रेन के बीच नहीं है
दुगिन ने कहा कि चल रहा युद्ध रूस और यूक्रेन के बीच नहीं है. यह दो राष्ट्रों के बीच या फिर रूस और सामूहिक पश्चिम के बीच की लड़ाई नहीं है, मुख्य संघर्ष मनुष्य और बुरी शक्ति के बीच है जो हर देश, हर संस्कृति और हर व्यक्ति पर हमला करती है और यह काली शक्ति आत्मा, सच्चाई को नष्ट करना चाहती है.’

दुगिन ने कहा ने कहा, ‘तो, युद्ध एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था के खिलाफ बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था का है. यह रूस, यूक्रेन या यूरोप के बारे में नहीं है; यह पश्चिम और बाकी के खिलाफ नहीं है,  यह आधिपत्य के खिलाफ मानवता का संघर्ष है. मैं अपने देश, अपने राष्ट्रपति और अपने लोगों का समर्थन कर रहा हूं जो न्याय और शांति के लिए लड़ रहे हैं.’

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi - अब किसी और की जरूरत नहीं

Trending news