रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लापता होने के पीछे कई तरह की अटकलें
Advertisement
trendingNow1250834

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लापता होने के पीछे कई तरह की अटकलें

दुनिया के ताकतवर राष्ट्रपतियों में से एक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लापता होने के पीछे कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। तरह-तरह की चर्चाओं एवं अटकलों के बीच क्रेमलिन ने शुक्रवार को पुतिन की तीन तस्वीरें जारी कीं। हालांकि, इन तस्वीरों की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है। पिछले एक सप्ताह में पुतिन के कई कार्यक्रम तय थे लेकिन इन सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लापता होने के पीछे कई तरह की अटकलें

मास्को : दुनिया के ताकतवर राष्ट्रपतियों में से एक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लापता होने के पीछे कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। तरह-तरह की चर्चाओं एवं अटकलों के बीच क्रेमलिन ने शुक्रवार को पुतिन की तीन तस्वीरें जारी कीं। हालांकि, इन तस्वीरों की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है। पिछले एक सप्ताह में पुतिन के कई कार्यक्रम तय थे लेकिन इन सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्टों में पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर भी अटकलें लगाई गई हैं। सोशल मीडिया में चर्चा है कि पुतिन स्ट्रोक के शिकार हुए हैं। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि वह अपनी प्रेमिका के बेटे के जन्म के लिए स्विट्ज़रलैंड रवाना हो गए हैं। कुछ लोग मानते हैं कि तख्तापलट करके उन्हें क्रेमलिन के अंदर ही बंधक बना लिया गया है तो कुछ का कहना है कि 62 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है।

गौरतलब है कि पुतिन इसके पहले भी लापता हो चुके हैं लेकिन यह पहली बार है कि रूसी राष्ट्रपति इतने दिनों से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं। इसके पहले वह साल 2000 में कर्स्क पनडुब्बी के डूबने के बाद कुछ दिनों के लिए 'लापता' हो गए थे। इसके ठीक दो साल बाद जब आतंकियों ने मॉस्को में एक थिएटर पर कब्जा कर लिया था, तब भी वह जनता के सामने नहीं आए थे।

Trending news