Russia-Ukraine War: रूस कर सकता है परमाणु हथियारों का इस्तेमाल अगर... पुतिन के इस बयान से पश्चिम में खलबली
Advertisement
trendingNow12281237

Russia-Ukraine War: रूस कर सकता है परमाणु हथियारों का इस्तेमाल अगर... पुतिन के इस बयान से पश्चिम में खलबली

Vladimir Putin: रूसी राष्ट्रपति ने जर्मनी को चेतावनी दी कि यूक्रेन द्वारा रूस पर हमला करने के लिए उसके (जर्मनी के) हथियारों का इस्तेमाल किया जाना एक ‘खतरनाक कदम’होगा. 

Russia-Ukraine War: रूस कर सकता है परमाणु हथियारों का इस्तेमाल अगर... पुतिन के इस बयान से पश्चिम में खलबली

Russia Nuclear Weapons: यूक्रेन पर परमाणु युद्ध के खतरों के बारे में पूछे जाने पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को पश्चिम को चेतावनी दी कि अगर रूस की संप्रभुता या क्षेत्रीय अखंडता को खतरा होता है तो वह अपनी रक्षा के लिए सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग कर सकता है. रॉ़यटर्स के मुताबिक पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के वरिष्ठ संपादकों से बात करते हुए यह बयान दिया.

'हमारा एक परमाणु सिद्धांत है'
पुतिन ने कहा, 'किसी वजह से पश्चिम का मानना ​​है कि रूस कभी इसका इस्तेमाल नहीं करेगा. लेकिन हमारे एक परमाणु सिद्धांत है, यह कहता है कि यदि किसी के कामों से हमारी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को खतरा होता है, तो हम अपने लिए सभी साधनों का उपयोग करना संभव मानते हैं. इसे हल्के में, सतही तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए.'

एपी के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि रूस पश्चिमी देशों में टारगेट्स पर हमला करने के लिए अन्य को लंबी दूरी के हथियार मुहैया करा सकता है.

रूस ने दी जर्मनी को चेतावनी
पुतिन ने जर्मनी को चेतावनी दी कि यूक्रेन द्वारा रूस पर हमला करने के लिए उसके (जर्मनी के) हथियारों का इस्तेमाल किया जाना एक ‘खतरनाक कदम’होगा. इससे बर्लिन और मॉस्को के रिश्ते खत्म हो जाएंगे.

बता दें जर्मनी ने हाल में अमेरिका के साथ मिलकर यूक्रेन को रूसी धरती पर कुछ टारगेट्स पर हमला करने के लिए अधिकृत किया है. इसके लिए बर्लिन कीव को लंबी दूरी के हथियारों की आपूर्ति कर रहा है.

पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को जर्मन टैंकों की आपूर्ति किया जाना रूस में कई लोगों के लिए एक झटका था.  उन्होंने कहा, ‘अब अगर वे रूसी क्षेत्र में प्रतिष्ठानों पर हमला करने के लिए मिसाइलों का उपयोग करते हैं तो इससे रूस और जर्मन के संबंध पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे.’

रूस के पास कितने परमाणु हथियार हैं?
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) का अनुमान है कि मॉस्को के पास लगभग 5,580 परमाणु हथियार हैं. इनमें से लगभग 1,200 को रिटायर कर दिया गया है लेकिन ज्यादातर सुरक्षित हैं. 

 

(इनपुट - एजेंसी)

Trending news