Dev Deepawali 2024: देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा कब है? यहां देख लें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Dev Deepawali 2024 Date: देव दीपावली के पर्व का लोगों का बेसब्री से इंतजार था. ऐसा माना जाता है कि देव दीपावली के दिन देवता गंगा घाट पर दिवाली मनाते हैं. आइए, जानते हैं कि देव दीपावली कब है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Nov 9, 2024, 03:26 PM IST
  • कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली एक दिन
  • लोगों को इस पर्व का बेसब्री से इंतजार है
Dev Deepawali 2024: देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा कब है? यहां देख लें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

देव दीपावली कब है? (Dev Deepawali Kab Hai)
वैदिक पंचांग की मानें तो कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली है. इसकी शुरुआत 15 नवंबर, 2024 को सुबह 6:19 बजे होगी.  पूर्णिमा तिथि का समापन 16 नवंबर, 2024 को सुबह 2:58 बजे होगा. मिनट पर होगा. कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली 15 नवंबर, 2024 को मनाई जाएंगी. ये तारीख आप याद से नोट कर लीजिए, ताकि भूले नहीं.

Add Zee News as a Preferred Source

देव दीपावली की मान्यता
हिंदू धर्म में ये मान्यता है कि कार्तिक माह की पूर्णिमा को सब देवता पृथ्वी पर आते हैं. ये सब मिलकर गंगा घाट पर दिवाली मनाते हैं. यही कारण है कि इस दिन को देव दीपावली के नाम से जाना जाता है. ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था. इस कारण इसे त्रिपुरी पूर्णिमा और त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है.

देव दीपावली का शुभ मुहूर्त (Dev Deepawali 2024 Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, देव दीपावली पर शुभ मुहूर्त 2 घंटे 37 मिनट तक रहेगा. 15 नवंबर, 2024 को शाम 5:10 बजे से लेकर 7:47 बजे तक देव दीपावली का शुभ मुहूर्त रहेगा. इस दौरान आप पूजा कर सकते हैं.

स्नान दान का शुभ मुहूर्त (Snan Daan Muhurat)
कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान दान किया जाता है. इसका शुभ मुहूर्त सुबह 4:58 बजे से लेकर 5:51 बजे तक रहेगा. चंद्रोदय का शाम 4:51 बजे है. 

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Bharat इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- क्या एकादशी के दिन होता है तुलसी विवाह? पंडित जी से जानें सही जानकारी

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़