Surya Grahan and Chandra Grahan 2023: साल 2023 में कब और कितने पड़ेंगे सूर्य व चंद्र ग्रहण, यहां देखें पूरी लिस्ट

Solar Eclipse and Lunar Eclipse 2023: ज्योतिषीय भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2023 में कुल 4 ग्रहण पड़ेने वाले हैं, जिनमें से 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण होंगे. जानिए साल 2023 में कब-कब लगेगा ग्रहण और कहां-कहां दिखाई देगा.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Dec 21, 2022, 12:28 PM IST
  • साल 2023 में लगेंगे कुल 4 ग्रहण
  • 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण होंगे
Surya Grahan and Chandra Grahan 2023: साल 2023 में कब और कितने पड़ेंगे सूर्य व चंद्र ग्रहण, यहां देखें पूरी लिस्ट

Solar Eclipse and Lunar Eclipse 2023 सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, जिससे सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है, जबकि चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है, उस समय चंद्रमा पृथ्वी की छाया से ढक जाता है.

नया साल यानी 2023 जल्द ही आने वाला है. आने वाले साल को लेकर कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि 2023 में कितने  ग्रहण लगेंगे और कब लगेंगे. इसके साथ ही इस बात को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है कि क्या वह ग्रहण भारत में दिखेंगे या नहीं और सूतक काल मान्य होगा या नहीं.

ज्योतिषीय भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2023 में कुल 4 ग्रहण पड़ने वाला है. इसमें से 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण हैं. जानिए साल 2023 में कब-कब लगेगा ग्रहण और कहां-कहां दिखाई देगा.

सूर्य ग्रहण 2023 (Surya Grahan 2023)
साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023, गुरुवार को लगेगा. हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा.यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने के कारण यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा. 

वहीं, साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को लगेगा. सूर्य ग्रहण में मेष राशि का गोचर मेष, कर्क, तुला और मकर राशियों को प्रभावित कर सकता है. यह ग्रहण भारत के अलावा पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका और अंटार्कटिका में दिखाई देगा. भारत में दोनों सूर्य ग्रहणों के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा.

चंद्र ग्रहण 2023 (Chandra Grahan 2023)
ज्योतिषीय कैलेंडर के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 शुक्रवार को लगेगा. यह चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा और रात 1 बजे खत्म होगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा. 

वहीं, साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को लगेगा. इस दिन यह ग्रहण दोपहर 1 बजकर 6 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा. खास बात यह है कि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. साथ ही सूतक काल भी मान्य रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)

यह भी पढ़िए-  Itchy Palm Meaning: हथेली के ऐसे संकेत होते हैं बेहद शुभ, करते हैं बड़े धन लाभ की ओर इशारा

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़