Year Ender 2022: इस साल इन सेलेब्स ने इक-दूजे का थामा हाथ, लिए सात फेरे

Weddings 2022: इस साल का आखिरी महीना खत्म शुरू हो गया है ऐसे में इस साल क्या खास हुआ और क्या बकवास इस पर एक नजर डालना तो बनता ही है. चलिए आपको शादी के गलियारें की सैर करवाते हैं.

Written by - Kamna Lakaria | Last Updated : Dec 3, 2022, 02:30 PM IST
  • 2022 में बॉलीवुड कपल्स ने की शादी
  • हमेशा के लिए जोड़ा एक-दूसरे के साथ नाम
Year Ender 2022: इस साल इन सेलेब्स ने इक-दूजे का थामा हाथ, लिए सात फेरे

नई दिल्ली: 2022 खत्म होने वाला है, ऐसे में रोमांच से भरा ये साल फैंस के लिए ढेरों खुशियां लेकर आया. प्यार की कहानियां बड़े पर्दे पर लेकर आने वाले सितारों ने अपने प्यार पर मुहर लगाई और शादी के बंधन में बंध गए. 2022 शुरुआत से ही बैंड, बाजा बारात की फीलिंग दे रहा था. ऐसे में घोड़ी सजी भी और डोली उठी भी है और अपने चाहने वालों के बीच सेलेब्स हमेशा के लिए एक दूजे के लिए हो गए. आइए 2022 की सबसे फेमस शादियों पर एक नजर डालते हैं.

मोहित रैना संग अदिती

'देवों के देव' फेम मोहित रैना ने इस साल की सबसे बड़ी खुशखबरी पहली तारीख को ही दी थी. एक्टर हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सिक्रेटिव रहे हैं, लेकिन 1 जनवरी 2022 को अपनी पत्नी संग सात फेरों की तस्वीर सेयर की थी.

मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

'नागिन' फेम मौनी रॉय जिन्होंने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर कमाल की एंट्री मारी थी अब शादीशुदा हैं. उन्होंने 27 जनवरी 2022 को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार से शादी कर ली. गोवा में हुई इस खास शादी में दोनों के करीबी दोस्त शामिल हुए थे.

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर

'मिर्जापुर' फेम विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर 2015 से रिलेशनशिप में थे. प्यार के इन पंछियों ने 2019 में सगाई कर ली थी. दोनों ने 18 फरवरी 2022 को हिमाचल प्रदेश में अपने परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए. दोनों की लव स्टोरी बिलकुल एक फेरीटेल की तरह थी.

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

फिल्ममेकर फरहान अख्तर  ने खंडाला में अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग शादी की. दोनों की ये शादी अपने आप में बेहद खास थी. दोनों ने निकाह और महाराष्ट्र की शादियों के रीति रिवाजों का पूरा पालन किया. वहीं ईसाई रीति रिवाजों से भी दोनों ने शादी समाप्त 19 फरवरी 2022 की.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

बी टाउन के सबसे पॉपुलर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की. दोनों की शादी वास्तु में हुई ऐसे में उनकी शादी में उनके नजदीकी रिश्तेदार और दोस्त सामिल हुए थे. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों ने अपनी फैमिली में एक नए मेहमान के आने की खबर दी थी और इस साल उनकी बेटी राहा ने जन्म लिया. ये साल दोनों के लिए बेहद स्पेशल रहा.

अली फजल और ऋचा चड्ढा

अली फजल और ऋचा चड्ढा ने 4 अक्टूबर 2022 को लखनऊ में शादी की थी. इस पावर कपल ने न केवल अपनी फैशन सेंस से सबको प्रभावित किया बल्कि शादी के रीति रिवाज भी देखने लायक थे. दोनों ने कानूनी तौर से शादी लॉकडाउन में कर ली थी लेकिन उन्होंने 2022 में अपनी शादी को फैमिली के साथ सेलिब्रेट करने का फैसला किया था.

ये भी पढ़ें: उर्फी जावेद ने बताया खूबसूरती का राज, फिटनेस के लिए रोजाना करती हैं ये काम

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़