दीपिका सिंह ने फिर चलाया कातिलाना अदाओं का जादू, 'आंखों ही आंखों में' सॉन्ग पर किया डांस

दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सॉन्ग 'Aankhon Hi Aankhon Mein' पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं.   

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Sep 23, 2021, 01:27 PM IST
  • दीपिका सिंह ने 'आंखों ही आंखों में' सॉन्ग पर किया डांस
  • दीपिका के एक्सप्रेशन और अदाएं देख कायल हुए फैंस
दीपिका सिंह ने फिर चलाया कातिलाना अदाओं का जादू, 'आंखों ही आंखों में' सॉन्ग पर किया डांस

नई दिल्ली: टीवी सीरियल 'दिया और बाती हम' फेम दीपिका सिंह (Deepika Singh) आज सोशल मीडिया की स्टार बन गई हैं. बेशक इस समय वह छोटे पर्दे से दूर हो, लेकिन अपने फैंस के बीच चर्चा में कैसे रहना है ये बात वह भली-भांति जानती हैं. एक्ट्रेस हमेशा ही किसी न किसी न सोशल मीडिया साइट्स पर छाई रहती हैं.

फैंस से रूबरू होती रहती हैं दीपिका 

दीपिका सिंह (Deepika Singh) अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया साइट् पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस का भरपूर मनोरंजन करती हैं. दीपिका की इंस्टाग्राम पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है, इसी कारण उनके पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. फैंस भी उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं. 

ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह की इस एक्ट्रेस से नहीं हो रहा ‘जयेशभाई जोरदार’ का इंतजार, कही ये बात

सॉन्ग 'आंखों ही आंखों में' पर किया डांस 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150)

दीपिका सिंह (Deepika Singh) अब एक बार फिर से फैंस के लिए चर्चा का विषय बन गई हैं. वह आए दिन फैंस के साथ अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं. दीपिका सिंह ने इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए अपना एक और डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह पुराने गाने के रिमिक्स सॉन्ग 'Aankhon Hi Aankhon Mein' पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं. 

ये भी पढ़ें- कोरियोग्राफर शामक डावर की मां का निधन, सेलेब्स दे रहे हैं श्रद्धांजलि

डांस स्टेप्स के दीवाने हुए फैंस 

वीडियो में देखा जा सकता है कि, दीपिका सिंह (Deepika Singh) के डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन बेहद कमाल के लग रहे हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट टॉप और पिंक कलर का मिनी स्कर्ट पहना हुआ है.

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'Ankhon hi ankhon mein…'. फैंस को उनका ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है. फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स उनके वीडियो पर कमेंट कर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़