Oscars 2023: 62 साल में पहली बार ऑस्कर का कारपेट का रंग लाल नहीं होगा, जानें वजह

Oscar 2023: 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 भारतीय लोगों के लिए बेहद खास है.अवॉर्ड शो में अक्सर रेड कारपेट का उपयोग किया जाता है. लेकिन इस बार ऑस्कर पर कारपेट का रंग लाल नहीं होगा.   

Written by - Shilpa | Last Updated : Mar 11, 2023, 08:56 PM IST
  • ऑस्कर का कारपेट रेड नहीं होगा
  • 62 साल में ऐसा होगा पहली बार
Oscars 2023: 62 साल में पहली बार ऑस्कर का कारपेट का रंग लाल नहीं होगा, जानें वजह

नई दिल्ली Oscar 2023: 95वां ऑस्कर फिल्म जगत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है. ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 अमेरिका के लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होगा. इस बार का ऑस्कर भारत के लिए बेहद खास है. इस साल भारतीय फिल्म आरआरआर ऑस्कर की रेस में शामिल है. ऐसे में उम्मीद है कि 62 साल बाद भारतीय फिल्म ऑस्कर जीत सकती है. अवॉर्ड शो में अक्सर रेड कारपेट का उपयोग किया जाता है. लेकिन इस बार ऑस्कर पर कारपेट का रंग लाल नहीं होगा. 

लाल रंग का नहीं होगा कारपेट 
ऑस्कर अवॉर्ड समारोह के रेड कारपेट पर चलना हर किसी के लिए खास होता है. अवॉर्ड्स नाइट का कारपेट रेड कलर होता है. इस बार यह परंपरा को बदलने का मौका मिला है. ऑस्कर की मेजबानी करने वाली एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स ने लाल रंग के बदले चमकीले सफेद रंग को चुना है. 

12 मार्च को होगा ऑस्कर अवॉर्ड्स 
ऑस्कर अवॉर्ड 2023 रविवार 12 मार्च को अमेरिका के लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होगा. इसे आप रात 8 बजे एबीसी पर पीटी लाइव देख सकते है. समय के अंतर की वजह से ऑस्कर अवॉर्ड 2023 भारत में 13 मार्च 2023 सोमवार की सुबह 5:30 बजे टेलीकास्ट होगा. 

ओटीटी पर भी देख पाएंगे अवॉर्ड नाइट 
हॉलीवुड फिल्म का सबसे बड़ा फिल्म अवॉर्ड्स ऑस्कर को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं. ऑस्कर 2023  को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इसके अलावा आप हुलु प्लस लाइव टीवी, यूट्यूब टीवी पर भी लाइव देख सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें: पहली बार प्रियंका चोपड़ा को मेल एक्टर के बराबर मिली फीस, एक्ट्रेस को इस बात का है अफसोस 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़