शादी के बंधन में बंधे परितोष त्रिपाठी और मीनाक्षी, शामिल हुए ये सेलेब्स

Paritosh Tripathi Wedding Photos: 'मामा जी' फेम एक्टर और कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी 10 दिसंबर 2022 में शादी के बंधन में बंध चुके हैं. सोशल मीडिया पर परितोष की शादी की फोटो जमकर वायरल हो रही है.   

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Dec 10, 2022, 06:13 PM IST
  • परितोष-मीनाक्षी ने लिए सात फेरे
  • पंकज त्रिपाठी बनें बाराती
 शादी के बंधन में बंधे परितोष त्रिपाठी और मीनाक्षी, शामिल हुए ये सेलेब्स

नई दिल्ली: Paritosh Tripathi Wedding Photos: 'मामा जी' फेम एक्टर और कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी 10 दिसंबर 2022 में शादी के बंधन में बंध चुके हैं. परितोष ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी संग शादी रचाई है. कपल ने पहाड़ो के बीच सात फेरे लिए है. परितोष की शादी में पकंज त्रिपाठी, ऋत्विक धनजानी और गीता कपूर जैसे बड़े  स्टार्स शामिल हुए हैं. 

उत्तराखंड में लिए सात फेरे 

परितोष और मनीक्षी ने उत्तराखंड में सात फेरे लिए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है. परितोष के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट और पिंक कलर का शेरवानी पहना हुआ है. लाइट पिंक कलर का दोशाला लिया हुआ है. कॉमेडियन की दुल्हन मीनाक्षी रानी पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.  

पिंक लहंगे में खूबसूरत दिखीं मीनाक्षी 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by OfficialJustNews (@officialjustnews)

मीनाक्षी ने डार्क कलर का पिंक लहंगा पहना हुआ है. हैवी नेकलेस, सटल मेकअप और माधा पट्टी में मीनाक्षी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. मीनाक्षी के मेकअप की बात करें मीनाक्षी ने लहंगे से मैचिंग पिंक मेकअप किया हुआ है. पिंक आईशैडो, पिंक ब्लशर और पिंक लिपस्टिक में मीनाक्षी किसी परी से कम नहीं लग रही हैं. 

पंकज त्रिपाठी हुई शामिल 

परितोष की शादी में टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए. परितोष की शादी में पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी के साथ शकीर हुए थे. इसके अलावा ऋत्विक धनजानी में भी शामिल हुए थे. सोशल मीडिया पर पंकज त्रिपाठी की फोटो जमकर वायरल हो रही है. 

इसे भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा को अनुराग कश्यप की टो टूक सलाह, पैन इंडिया फिल्में बॉलीवुड को कर रही है बर्बाद 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़