शिवराज पाटिल की विवादित टिप्पणी, गीता में भी है जिहाद की अवधारणा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पाटिल की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और उस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया.

Edited by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Oct 20, 2022, 11:50 PM IST
  • विवादों में फंस सकते हैं पाटिल.
  • देश के पूर्व गृह मंत्री हैं शिवराज.
शिवराज पाटिल की विवादित टिप्पणी, गीता में भी है जिहाद की अवधारणा

नई दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि जिहाद की अवधारणा न केवल इस्लाम, बल्कि भगवद् गीता और ईसाई धर्म में भी थी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पाटिल की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और उस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की आत्मकथा के विमोचन पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि इस्लाम धर्म में जिहाद पर काफी चर्चा गई. उन्होंने कहा कि जब सही इरादों और सही चीजें करने के बावजूद भी कोई नहीं समझता है तो यह अवधारणा सामने आई कि बल का प्रयोग किया जा सकता है.

क्या बोले शिवराज पाटिल
पाटिल ने दावा किया, ‘यह केवल कुरान में नहीं है, बल्कि महाभारत, गीता में भी है, श्री कृष्ण भी अर्जुन से जिहाद के बारे में बात करते हैं और यह चीज केवल कुरान या गीता में ही नहीं, बल्कि ईसाई धर्म में भी है.’ 

बीजेपी प्रवक्ता ने साधा निशाना
पाटिल की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया, ‘आम आदमी पार्टी (आप) के गोपाल इटालिया और राजेंद्र पाल गौतम के बाद हिंदू घृणा और वोट बैंक की राजनीति में पीछे न रहते हुए कांग्रेस के शिवराज पाटिल का कहना है कि श्री कृष्ण ने अर्जुन को ‘जिहाद’ सिखाया था.’

ट्रेंडिंग न्यूज़