रोहित शर्मा की किस्मत बदलने के लिए टीम को मिलेगा नया कोच, जल्द होगी नियुक्ति

दुनिया के सबसे सफल विकेटकीपरों में से एक बाउचर के नाम पर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शिकार का रिकॉर्ड दर्ज है. बाउचर संन्यास लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका की शीर्ष स्तर की क्रिकेट फ्रेंचाइजी टाइटंस के कोच बने थे. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Sep 16, 2022, 03:58 PM IST
  • बाउचर मुंबई इंडियन्स के मुख्य कोच नियुक्त
  • खुद आकाश अंबानी ने किया ऐलान
रोहित शर्मा की किस्मत बदलने के लिए टीम को मिलेगा नया कोच, जल्द होगी नियुक्ति

नई दिल्ली: पिछले दो सीजन से लगातार नाकाम हो रही रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को नया कोच मिलने वाला है. महेला जयवर्धने की जगह मार्क बाउचर को मुंबई के नए कोच होंगे.

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और वर्तमान हेड कोच मार्क बाउचर को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सत्र के लिए मुंबई इंडियंस का कोच नियुक्त किया गया है. 

मार्क बाउचर मुंबई इंडियन्स के मुख्य कोच नियुक्त 

फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह घोषणा की. यह 45 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने का स्थान लेंगे जिन्हें फ्रेंचाइजी ने हाल में अपना वैश्विक प्रमुख नियुक्त किया था. 

मार्क बाउचर दक्षिण अफ्रीका की पुरुष राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच हैं. उन्होंने इस सप्ताह के शुरू में घोषणा की थी कि वह आगामी टी-20 विश्वकप के बाद अपना पद छोड़ देंगे. बाउचर ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा,‘‘ मुंबई इंडियंस का मुख्य कोच नियुक्त किया जाना सम्मान और सौभाग्य की बात है. मुंबई इंडियंस का इतिहास और उपलब्धियां उसे खेल जगत की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शामिल करते हैं. मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं.’’ 

खुद आकाश अंबानी ने किया ऐलान

दुनिया के सबसे सफल विकेटकीपरों में से एक बाउचर के नाम पर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शिकार का रिकॉर्ड दर्ज है. बाउचर संन्यास लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका की शीर्ष स्तर की क्रिकेट फ्रेंचाइजी टाइटंस के कोच बने थे. उनके रहते हुए टाइटंस ने पांच घरेलू खिताब जीते. 
उन्हें 2019 में दक्षिण अफ्रीका का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था जहां उनके नाम पर टेस्ट मैचों में 11, वनडे में 12 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 23 जीत दर्ज हैं. 

रिलायंस जिओ के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा,‘‘ मुंबई इंडियंस में मार्क बाउचर का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है. मैदान के अंदर और बाहर उन्होंने अपनी विशेषज्ञता साबित की है और उम्मीद है कि वह मुंबई इंडियंस की विरासत को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएंगे.’’ 

ये भी पढ़ें- फखर जमां का कटा पत्ता, कुवैत में जन्मे खिलाड़ी को मिला मौका, जानिए T20 World Cup में पाकिस्तान की पूरी टीम

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

 

ट्रेंडिंग न्यूज़