भारतीय पदकवीरों का स्वागत करते हुए खेलमंत्री ने कही बड़ी बात

टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम रोशन करके स्वदेश लौटे खिलाड़ियों का अशोका होटल में सम्मान किया गया. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 9, 2021, 11:33 PM IST
  • अशोका होटल में हुआ सम्मान समारोह
  • पीएम मोदी ने बढ़ाया था उत्साह
भारतीय पदकवीरों का स्वागत करते हुए खेलमंत्री ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को टोक्यो ओलंपिक से वापस आए भारतीय एथलीटों का भव्य स्वागत किया. उन्होंने सभी ओलंपिक खिलाड़ियों की मेहनत और उनके संघर्ष को सलाम किया. 

अशोका होटल में हुआ सम्मान समारोह 

टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम रोशन करके स्वदेश लौटे अशोका होटल में सम्मान किया और कहा कि इन्होंने सिर्फ पदक ही नहीं बल्कि लोगों के दिल भी जीते हैं. टोक्यो में पदक जीतने वाले सात भारतीय एथलीटों का सोमवार को सम्मान किया गया.

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पदक ही नहीं, बल्कि आप सभी ने भारतीयों के दिल को भी जीता है. आप सभी नए भारत के नए हीरो हैं. आप युवाओं के रियल प्रेरणास्रोत्र हैं जो अब पदक जीतने की चाहत रखते हैं. भारतीय युवा नए सपने और आकांक्षाओं के साथ खेल की ओर रूख कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने बढ़ाया था उत्साह

खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपियंस की ऊर्जा को हमेशा ऊंचा रखा. उन्होंने टोक्यो रवाना होने से पहले इन लोगों से बात की और ओलंपिक के दौरान भी बात कर इन लोगों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस दौरान एथलीटों के परिजनों के साथ भी संपर्क में रहे और इनका हाल जाना.

इन खिलाड़ियों ने जीते मेडल

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक के साथ कुल सात पदक जीते जो भारत का ओलंपिक में अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

ये भी पढ़ें- Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक के ये ऐतिहासिक पल हमेशा रहेंगे अमर

नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक इवेंट में स्वर्ण, रवि दहिया ने कुश्ती में रजत, मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में रजत, पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में कांस्य, लवलीना बोरगोहेन ने मुक्केबाजी में कांस्य, बजरंग पुनिया ने कुश्ती में कांस्य और पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता.

स्वदेश लौटने पर पदक विजेताओं का ग्रैंड वेलकम किया गया. एयरपोर्ट से लेकर होटल तक स्वागत के लिए फैंस का हुजूम उमड़ा. वहीं दिल्ली के अशोक होटल में केंद्र सरकार के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, कानून मंत्री किरेन रिजिजू और गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने विजेताओं को सम्मानित किया.

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़