लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार हनन और अवमानना से जुड़ा नोटिस भेजा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सदन की कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी ने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया.
संसद में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने परीक्षा सुधार के लिए बनाई गई समिति में प्रोफेसर वी कामकोटि का मजाक उड़ाया. इस पर अनुराग ठाकुर ने करारा पलटवार किया. उन्होंने प्रियंका को नसीहत देने के अंदाज में कहा कि आप भी संघ जॉइन कर लीजिए, थोड़े संस्कार आ जाएंगे.
Himachal Political News: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर हिमाचल में सियासत तेज हो गई है. भाजपा नेताओं राजीव बिंदल, जयराम ठाकुर और अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मंदिर दौरे पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.
Shimla News : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार सुबह शिमला के प्रसिद्ध जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल के उपलक्ष्य में हिमाचल के कोटला कलां महादेव मंदिर में विशेष हवन यज्ञ आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल हुए.
Anurag Thakur: हमीरपुर में पंचायत चुनाव के दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ने मतदान कर लोगों से बढ़-चढ़कर वोट डालने की अपील की. उन्होंने कांग्रेस सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता मतदान के जरिए जवाब दे रही है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट के एसआईआर फैसले का स्वागत किया.
Anurag Thakur: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने NEET विवाद, CBI जांच, ईंधन बचत अभियान और हिमाचल नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस की गारंटियों और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं पर भी सवाल उठाए.
Anurag Thakur: शाहपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद अनुराग ठाकुर ने किया. 300 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी के बीच उन्होंने प्रदेश में 200 नए कोच नियुक्त करने और खेल बजट बढ़ाने की मांग उठाई.
Anurag Thakur: कांगड़ा दौरे के दौरान अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें राष्ट्र विरोधी ताकतों का प्रवक्ता बताया और देश से माफी मांगने की मांग की. अर्थव्यवस्था, संसद और कांग्रेस की राजनीति पर भी उठाए सवाल.
बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने मंच से सांसद अनुराग ठाकुर को ‘मुख्यमंत्री’ कह दिया. संबोधन का वीडियो वायरल होने के बाद हिमाचल भाजपा में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर नई चर्चाएं तेज हो गई हैं.
ICC vs PCB vs BCCI: पाकिस्तान ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में भारत के साथ खेलने से मना कर दिया है. सलमान अली आगा की टीम भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगी, लेकिन टीम इंडिया शेड्यूल के हिसाब से आगे बढ़ेगी. इसमें कोलंबो जाना, प्रैक्टिस सेशन और अनिवार्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेना शामिल है. सूर्यकुमार यादव की टीम मैच रेफरी के फाइनल फैसले का इंतजार करेगी.
Anurag Thakur BCCI Ban Lift: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर BCCI की ओर से लगे बैन को हटा दिया गया है. यह बैन उनपर सिफारिशों को लागू न करने पर लगाया गया था.
Anurag Thakur: वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने अजीत पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि विमान हादसे की निष्पक्ष और विस्तृत जांच होनी चाहिए. युवाओं के लिए “युवा चेंज मेकर अभियान” की भी घोषणा की.
दर्शन उपरांत सांसद अनुराग ठाकुर ने देश और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और प्रगति की कामना करते हुए माता रानी से अरदास की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में चिंतपूर्णी मंदिर के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण को लेकर अपनी बात रखी।
Anurag Thakur Attacks Mamata Banerjee: हमीरपुर दौरे पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, ईडी कार्रवाई और पंचायत चुनाव को लेकर बड़े बयान दिए.
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मनरेगा नाम बदलने के मुद्दे पर कांग्रेस पर पलटवार किया. उन्होंने संविधान पढ़ने की नसीहत दी और नशे, अवैध कटान व अरावली खनन जैसे मुद्दों पर सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की.
E-cigarette in Lok Sabha: लोकसभा में सदन की कार्रवाई के दौरान ई-सिगरेट कौन पी रहा था. इसका खुलासा हो गया है. बीजेपी आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय की मानें तो यह काम टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद कर रहे थे.
Nitin Nabin And Anurag Thakur Relationship: जब अनुराग ठाकुर भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, उस वक्त नितिन नबीन बिहार कमेटी के अध्यक्ष हुआ करते थे. अनुराग ठाकुर आज मोदी सरकार में मंत्री हैं. वहीं नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. अब संगठन में अनुराग ठाकुर को उनके नीचे काम करना पड़ेगा.
ਲੋਕ ਸਭਾ ਸਰਦ ਰੁੱਤ ਸੈਸ਼ਨ ਉਦੋਂ ਹੰਗਾਮਾ ਕਰ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਭਾਜਪਾ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਅਨੁਰਾਗ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਸਦਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਈ-ਸਿਗਰੇਟ ਸਿਗਰਟਨੋਸ਼ੀ ਦਾ ਗੰਭੀਰ ਮੁੱਦਾ ਉਠਾਇਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਦਾ ਨਾਮ ਨਹੀਂ ਲਿਆ, ਪਰ ਭਾਵ ਸਪੱਸ਼ਟ ਸੀ ਕਿ ਇਸ ਮੁੱਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਟੀਐਮਸੀ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਸ਼ਾਮਲ ਸੀ।
Anurag Thakur: कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते में अनुराग ठाकुर ने राजनीतिक मुद्दों पर सीधे और तीखे वक्तव्य दिए.
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर जिला के नैनादेवी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान ग्राम पंचायत स्वाहन में सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया तो प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना.
अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर तंज , बोले विदेश में रहने वाला क्या समझे भारतीय संस्कृति. बोले बिहार के लोग मोदी नीतीश का मंगलराज चुनें, राजद कांग्रेस का जंगलराज नहीं. हिमाचल में 1500 प्रति महिला को नहीं देने वाले मुख्यमंत्री सुक्खू बिहार में कर रहे भी भ्रामक प्रचार.