Chaitra Navratri 2023 Wishes: अपनों के लिए ऐसे खास बनाएं चैत्र नवरात्रि, इन संदेशों के जरिए दे शुभकामनाएं

Happy Navratri 2023 Wishes, Quotes, Status in Hindi: चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू होने वाली है. देवी मां के इन खास दिनों पर परिवार और दोस्तों को शुभकामनाएं देना बिल्कुल न भूलें.  

Written by - Bhawna Sahni | Last Updated : Mar 21, 2023, 09:33 PM IST
  • चैत्र नवरात्रि की ऐसे दें बधाई
  • अपनों को भेज सकते हैं ये संदेश
Chaitra Navratri 2023 Wishes: अपनों के लिए ऐसे खास बनाएं चैत्र नवरात्रि, इन संदेशों के जरिए दे शुभकामनाएं

नई दिल्ली: हिन्दू धर्म में नवरात्रि के पर्व की बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही हैं. इस शुभ अवसर पर मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आ रही हैं. मां दुर्गा जब नाव पर आती हैं तो यह अच्छी बारिश और अच्छी फसल का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिषियों के अनुसार यह विशेष योग 110 साल बाद जन्म लेने जा रहा है. माना जाता है कि इस दिन भगवान ब्रह्मा ने ब्रह्मांड की रचना की थी. मां दुर्गा के इन 9 खास दिनों की शुभकामनाएं अपनों को देना बिल्कुल न भूलें. आप इस तरह से अपनों को बधाई दे सकते हैं.

1. ॐ सर्वमंगल मांगल्ये
शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्रयम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते
चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं !
Happy Navratri 2023

2. देवी मां के कदम आपके घर में आएं,
आप खुशियों से नहाएं.
परेशानियां हमेशा आपसे आंखें चुराएं
नवरात्रि की आपको ढेरों शुभकामनाएं
Happy Navratri 2023

3. मां लक्ष्मी का सिर पर हाथ हो
मां सरस्वती का हरदम साथ हो
गणेश जी का घर में निवास हो
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आप सभी के जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो.
आपको चैत्र नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं!
Happy Navratri 2023

4. जगत पालनहार हैं मां
मुक्ति का धाम हैं मां,
हमारी भक्ति का आधार हैं मां
सबकी रक्षा की अवतार हैं मां.
Happy Navratri 2023

5. माता तेरे चरणों मे भेंट हम चढ़ाते हैं,
कभी नारियल तो फूल चढ़ाते हैं
और झोलियां भर-भर के तेरे दर से लाते हैं.
Happy Navratri 2023

6. लाल रंग से सजा मां का दरबार,
आनंदित हुआ मन महक हुआ संसार,
अपने पावन कदमों से मां आए आपके द्वार,
Happy Navratri 2023

7. नव कल्पना,नव ज्योत्सना
नव शक्ति,नव आराधना
नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना.
Happy Navratri 2023

8. ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी,
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते...
चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं!
Happy Navratri 2023

9. नव कल्पना नव ज्योत्सना नव शक्ति नव अराधना
नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना,
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.
Happy Navratri 2023

10. सारी दुनिया है जिनकी शरण में
नमन है उस मां के चरण में
हम सभी हैं उस मां के चरणों की धूल
आओ मिलकर चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल.
Happy Navratri 2023

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2023: इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ है चैत्र नवरात्रि, मां दुर्गा की कृपा से बरसेगा धन

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़