दीपिका पादुकोण के बाद अब भगवा बिकिनी में दिखीं नम्रता मल्ला, लोगों ने किया ट्रोल

Namrata Malla Bikini video: नम्रता मल्ला भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में नम्रता भगवा रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Dec 22, 2022, 09:54 PM IST
  • नम्रता ने भगवा बिकिनी में मचाया बवाल
  • भगवा बिकिनी में देख लोगों ने किया ट्रोल
दीपिका पादुकोण के बाद अब भगवा बिकिनी में दिखीं नम्रता मल्ला, लोगों ने किया ट्रोल

नई दिल्ली: Namrata Malla Bikini video: नम्रता मल्ला भोजुपरी सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं. भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं. नम्रता अक्सर फैंस को एंटरटेन करती हैं. नम्रता की बोल्ड और स्टाइलिश फोटो अक्सर इंटरनेट पर वायरल रहती है. एक बार फिर एक्ट्रेस का नया वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नम्रता भी दीपिका पादुकोण की तरह भगवा रंग की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं. 

समुंद्र किनारे किया डांस 

नम्रता मल्ला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ऑरेंज कलर की बिकिनी पहन समुंद्र किनारे डांस करते हुए नजर आ रही हैं. नम्रता दीपिका पादुकोण के बेशर्म सॉन्ग पर बेहद बोल्ड डांस करते हुए नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर नम्रता के इस डांस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. 

नम्रता मल्ला का लुक हुआ वायरल 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Namrata malla zenith (@namritamalla)

नम्रता मल्ला ना लेटेस्ट वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस ऑरेंज कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं. वीडियो में पर लोगों के कमेंट कर रहे हैं कि अब भोजपुरी का विरोध करो. वहीं दूसरे ने यूजर ने लिखा- यह शाहरुख खान की फिल्म में नहीं है इसलिए कुछ नहीं होगा. 

लोगों ने कसा तंज 
नम्रता को भगवा बिकिनी में देखना कुछ लोगों को राज नहीं आया है. एक्ट्रेस को निशाने पर लते हुए लोगों ने तंज कसा. नम्रता पर भड़कते हुए यूजर ने लिखा- दीपिका जैसी मत बनो, यह भगवा रंग का अपमान है. 

भगवा बिकिनी को लेकर हुआ विवाद 
दीपिका पादुकोण के पठान फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज होने के बाद से विवादों में बना हुआ हैं. दीपिका ने गाने में ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनी हुई हैं. इस बिकिनी को भगवा रंग से जोड़कर दीपिका को काफी ट्रोल किया गया है. 

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के बाद डिप्रेशन से जूझ रही हैं देबीना बनर्जी, हर मिनट आता है रोना 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़