हिमाचल प्रदेश ने मनाया 75वां वन महोत्सव, CM सुक्खू ने मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर में रोपा ओक का पौधा
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh2360450

हिमाचल प्रदेश ने मनाया 75वां वन महोत्सव, CM सुक्खू ने मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर में रोपा ओक का पौधा

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में आज 30 जुलाई को 75वां वन महोत्सव मनाया गया. इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में अपने अधिकारिक आवास पर ओक का पौधा लगाया. 

हिमाचल प्रदेश ने मनाया 75वां वन महोत्सव, CM सुक्खू ने मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर में रोपा ओक का पौधा

समीक्षा कुमारी/शिमला: हिमाचल प्रदेश ने 75वां वन महोत्सव मनाया. इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने आधिकारिक आवास ओक ओवर शिमला में ओक यानी बान का पौधा रोप कर पौधारोपण का संदेश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग अब वनों में 30 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी फलदार पौधे लगाएगा. साथ ही सूखे पेड़ों को काटने और गिरे पेड़ों को उठाने की अनुमति फॉरेस्ट गार्ड और डीएफओ स्तर पर दी जाएगी.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 18 महीने पहले हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद विभागों में व्यवस्था परिवर्तन का दौर शुरू हुआ. उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था परिवर्तन में वन विभाग में भी परिवर्तन आए. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सड़क किनारे और ग्रामीण क्षेत्रों में गिरे हुए पेड़ों को उठाने की भी अनुमति नहीं मिलती थी. इसमें परिवर्तन किया गया, जिसके चलते वन विभाग की रॉयल्टी 35 करोड़ से 70 करोड़ रुपए बढ़ी.

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh में बनने जा रही भारत की पहली सबसे ऊंची टनल

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने तय किया है कि अब प्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड दो और डीएफओ 25 सूखे पेड़ काटने और गिरे हुए पेड़ उठाने की अनुमति दे पाएंगे. इसके अलावा वनों में 30 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी फलदार पौधे लगाने पर बल दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब महिला मंडल भी किसी एक बिट के क्षमता अनुसार हिस्से में पौधारोपण और वन संरक्षण कर पाएंगी. इसके लिए उन्हें आर्थिक सहायता भी दी जाएगी. 

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश को हरित राज्य बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है. सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है. जिला कुल्लू से सामने आए गोकशी मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है. 6 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. वह पुलीस से इस मामले में अधीक जानकारी लेंगे.

ये भी पढ़ें- Kanwar Yatra के दौरान हरियाणा में भी घमासान, कांवड़ियों से टकराई रोड़वेज बस

वहीं बीती रात हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के तोष में बादल फटने से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक जताया और कहा कि गनीमत है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है, लेकिन स्थानीय निवासियों के घरों को नुकसान पहुंचा है. अभी इस संबंध में नुकसान का जायजा लिया जा रहा है. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी. 

WATCH LIVE TV

Trending news