Asian Games 2023: जापान को हराकर भारत ने पुरुष हॉकी में स्वर्ण पदक जीता
Advertisement

Asian Games 2023: जापान को हराकर भारत ने पुरुष हॉकी में स्वर्ण पदक जीता

Asian Games Latest Update: फाइनल में मौजूदा चैंपियन जापान को हराकर भारत ने पुरुष हॉकी में जीता स्वर्ण पदक है. 

Asian Games 2023: जापान को हराकर भारत ने पुरुष हॉकी में स्वर्ण पदक जीता

Asian Games News: एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) के पुरुष हॉकी के फाइनल में भारत ने जापान को 5-1 से हरा दिया है. इसी के साथ भारत ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी से यह भारत का चौथा स्वर्ण पदक है. वहीं इसी जीत के साथ भारत ने पेरिस ओलंपिक का टिकट पक्का कर लिया है.

भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा गोल दिए. वहीं, अभिषेक और अमित रोहिदास, मनप्रीत सिंह ने एक-एक गोल दागे.

इसके साथ ही बता दें, भारत ने एशियन गेम्स में चौथी बार गोल्ड मेडल जीता है. इससे पहले 1958 में रजत पदक, 1962 में रजत पदक, 1966 में स्वर्ण पदक, 1970 में रजत पदक, 
1974 में रजत पदक, 1978 में रजत पदक, 1982 में रजत पदक, 1986 में कांस्य पदक, 1990 में रजत पदक, 1994 में रजत पदक, 1998 में स्वर्ण पदक, 2002 में रजत पदक, 2006 में भारत पांचवें स्थान पर रहा, 2010 में कांस्य पदक, 2014 में स्वर्ण पदक, 
2018 में कांस्य पदक और 2023 में गोल्ड. 

Trending news