Merry Christmas 2022: मैरी क्रिसमस को क्यों नहीं बोलते है Happy Christmas? जानें वजह
Advertisement

Merry Christmas 2022: मैरी क्रिसमस को क्यों नहीं बोलते है Happy Christmas? जानें वजह

Merry Christmas 2022: क्यों मैरी क्रिसमस हम सभी बोलते हैं, हैप्पी क्रिसमस नहीं? जानिए इसके पीछे की वजह.

Merry Christmas 2022: मैरी क्रिसमस को क्यों नहीं बोलते है Happy Christmas? जानें वजह

Merry Christmas 25 December: साल 2022 खत्म होने को है. हर साल 25 दिसंबर को हम सभी क्रिसमस का पर्व मनाते हैं. इसे के साथ ही नए साल की शुरुआत होती है. साल का आखिरी त्योहार होने के कारण इसे लोग काफी उत्साह से मनाते हैं. दुनियाभर में लोग इसे मनाने के लिए पहले से तैयारी करते हैं. बता दें, क्रिसमस का पर्व यीशु के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मनाते हैं. मान्यता चली आ रही है कि इस दिन सांता क्लॉज बच्चों को गिफ्ट देते हैं. हालांकि, लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि मैरी क्रिसमस क्यों होता है हैप्पी क्रिसमस क्यों नहीं इसे बोलते हैं. 

Shehnaaz Gill: भारती सिंह के बेटे गोला को प्यार करती नजर आईं शहनाज गिल  

आमतौर पर अंग्रेजी में किसी त्योहार की शुभकामनाएं देते समय अंग्रेजी के शब्द हैप्पी का इस्तेमाल हम सभी करते हैं, लेकिन क्रिसमस की शुभकामना देने के लिए हम सभी मैरी शब्द का इस्तेमाल करते हैं. बता दें, अंग्रेजी का मैरी शब्द जर्मन और ओल्ड अंग्रेजी से मिलकर बना है. इसका मतलब हैप्पी या आनंदित, खुश होना होता है, लेकिन क्रिसमस पर लोग हैप्पी की बजाय मैरी यूज करते हैं. 

बता दें, 16वीं शताब्दी में मैरी शब्द अस्तित्व में आया था. उस समय अंग्रेजी भाषा अपनी शुरुआती अवस्था में थी. 18वीं और 19वीं शताब्दी में मैरी शब्द काफी प्रचलित हुआ. बाद में क्रिसमस पर हैप्पी के जगह मैरी का ज्यादा यूज होने लगा.  

जानकारी के अनुसार, मशहूर साहित्यकार चार्ल्स डिकेंस ने मैरी शब्द को प्रचलित किया था.  उन्होंने अपनी किताब 'अ क्रिसमस कैरोल' में मैरी शब्द का बहुत अधिक प्रयोग किया. जिसके बाद हैप्पी की बजाए क्रिसमस पर मैरी शब्द प्रचलन शुरू हो गया. हालांकि इसके पहले तक लोग हैप्पी क्रिसमस बोलकर ही एक दूसरे को शुभकामना दिया करते थे.

वैसे आप हैप्पी क्रिसमस बोले या फिर मैरी क्रिसमस दोनों ही एक समान है. दोनों का मतलब एक ही होता है.  

Watch Live

Trending news