Maldives Controversy: पीएम के लक्ष्द्वीप दौरे के बाद भारतीयों ने कैंसिल की मालदीव के लिए फ्लाइट, जानें कैसे भारत है मालदीव से बेहतर
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh2051483

Maldives Controversy: पीएम के लक्ष्द्वीप दौरे के बाद भारतीयों ने कैंसिल की मालदीव के लिए फ्लाइट, जानें कैसे भारत है मालदीव से बेहतर

Maldives Controversy: मालदीव हिंद महासागर दक्षिण एशिया में स्थित एक द्वीप देश है. मालदीव में पर्यटन सबसे बड़ा उद्योग है. मालदीव और भारत के बीच विवाद के चलते खबर आ रही है कि मालदीव के मंत्रियों द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के बाद भारतीयों ने अब तक मालदीव के लिए 10,500 होटल बुकिंग 5,520 फ्लाइट टिकट रद्द कर दी हैं.

 

Maldives Controversy: पीएम के लक्ष्द्वीप दौरे के बाद भारतीयों ने कैंसिल की मालदीव के लिए फ्लाइट, जानें कैसे भारत है मालदीव से बेहतर

Maldives Controversy: मालदीव(Maldives) हिंद महासागर, दक्षिण एशिया, भारत के दक्षिण-पश्चिम में एक द्वीप देश है. मालदीव की कुल भूमि का आकार 298 किमी (115 वर्ग मील) है, जिसके कारण यह एशिया का सबसे छोटा देश है. इसमें लगभग 1,190 मूंगा द्वीप शामिल हैं, जो लगभग 90,000 वर्ग किलोमीटर को कवर करते हैं. यह द्वीप इसे दुनिया में ज्योग्राफिकल रूप में सबसे अधिक फैले हुए देशों में से एक बनाता है. इसकी तटरेखा की बात करें तो यह 1,129 किमी में फैली हुई है.

वहीं, भारत की बात करें तो इसके समुद्र तट की लंबाई काफी अधिक है. यह लगभग 7,516.6 किलोमीटर लंबा है, जिसकी सीमा पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में हिंद महासागर(Indian Ocean) और पश्चिम में अरब सागर(Arabian Sea) से लगती है. समुद्र तट का क्षेत्रफल नौ राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों (UT) तक फैला हुआ है और बता दें कि राज्यों में, गुजरात का समुद्री तट सबसे लंबा है. केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप(Andaman and Nicobar Islands) समूह सबसे लंबा है.

ये भी पढ़ें- National Sports Awards 2023: मोहम्मद शमी समेत कई खिलाड़ियों को राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली में राष्ट्रीय खेल सम्मान प्रदान किया

 

 

मालदीव पर्यटक सूची

मालदीव(Maldives) में पर्यटन सबसे बड़ा उद्योग है, जो इसके सकल घरेलू उत्पाद(GDP) का 28% और इसकी विदेशी मुद्रा प्राप्तियों का 60% से अधिक का योगदान प्राप्त करवाता है. 90% से अधिक सरकारी टैक्स रेवेन्यू, आयात शुल्क और पर्यटन-संबंधी टैक्सों से प्रवाहित होता है. मालदीव के पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, 2023 में लगभग 18 लाख लोगों ने द्वीपसमूह का दौरा किया, जिसमें 2,09,198 लाख के साथ भारतीय पर्यटक शामिल थे. इसके बाद रूसी के 2,09,146 लाख, चीनी के 1,87,118 लाख, अंग्रेजी के 1, 55,730 लाख और जर्मन के 1,35,090 लाख शामिल हैं. 

मालदीव की आबादी

2023 में मालदीव(Maldives) के लिए उड़ान भरने वाले सभी विदेशियों में से 11% भारतीय पर्यटक थे, जिससे मालदीव की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योगदान भारतीय लोगों का रहा है. मालदीव की कुल आबादी 5.21 लाख है, वहीं भारत की आबादी 140.76 करोड़ है. भारत का क्षेत्रफल 3.287 मिलियन वर्ग किमी है, वहीं मालदीव(Maldives) का क्षेत्र कुल 90,000 वर्ग किमी है. रिपोर्ट्स के अनुसार मालदीव में कुल द्वीप 1,200 हैं, वहीं भारत में 1,382 द्वीप हैं.

Trending news